Get App

Godfrey Phillips Shares: सिगरेट कंपनी का शेयर 12% टूटा, जानिए किन 3 वजहों से आई बड़ी गिरावट

Godfrey Phillips Shares: सिगरेट बनाने वाली Godfrey Phillips का शेयर 12 प्रतिशत तक टूट गया। इससे पहले तीन दिन में स्टॉक 32 प्रतिशत तक उछला था। जानिए किन वजहों से आई बड़ी गिरावट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:25 PM
Godfrey Phillips Shares: सिगरेट कंपनी का शेयर 12% टूटा, जानिए किन 3 वजहों से आई बड़ी गिरावट
Godfrey Phillips India के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। यह शेयर 11.37% टूटकर 2,205 रुपये पर बंद हुआ।

Godfrey Phillips Shares: दिग्गज FMCG कंपनी Godfrey Phillips India के शेयरों में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली। यह शेयर 11.37% टूटकर 2,205 रुपये पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह 2,180 रुपये तक फिसला, यानी पिछले क्लोजिंग प्राइस से 12.37 प्रतिशत की गिरावट। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ?

तेज रैली के बाद मुनाफावसूली का असर

सबसे बड़ी वजह हाल की तेज रैली को माना जा रहा है। 16 फरवरी 2026 को शेयर 2,010 रुपये पर था और 19 फरवरी 2026 तक 2,635 रुपये तक पहुंच गया। यानी सिर्फ 3-4 ट्रेडिंग सत्रों में करीब 31 प्रतिशत की तेजी। यह उछाल बजट में तंबाकू उत्पादों पर बढ़े टैक्स के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों से आया था, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। लेकिन इतनी तेज रैली के बाद शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे शेयर पर दबाव आ गया।

सेक्टर और बाजार की चाल का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें