Get App

GCPL Share Price: भारत में बिजनेस ग्रोथ कम हो सकने की चेतावनी, शेयर 5% तक लुढ़का; ब्रोकरेज का क्या है रुख

GCPL Share Price: कंपनी को वित्त वर्ष 2027 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA डबल-डिजिट में बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी के ब्रांड्स में गुड नाइट, एयर, सिंथॉल, ईजी, हिट, गोदरेज एक्सपर्ट, पार्क एवेन्यू, गोदरेज नंबर वन जैसे नाम शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 1:16 PM
GCPL Share Price: भारत में बिजनेस ग्रोथ कम हो सकने की चेतावनी, शेयर 5% तक लुढ़का; ब्रोकरेज का क्या है रुख
GCPL नए जमाने की कैटेगरी में प्रवेश करके और होम केयर से परे नए अवसरों को पकड़कर पोर्टफोलियो को बदलने पर फोकस कर रही है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) के शेयरों में 3 सितंबर को दिन में करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 859.50 रुपये के लो तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप 89100 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी की एनालिस्ट मीट के बाद ब्रोकरेज का व्यू सामने आया है। GCPL ने मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्रोथ गाइडेंस दोहराया है, लेकिन भारत में बिजनेस ग्रोथ कम हो सकने की चेतावनी दी है। कुछ एनालिस्ट्स को कंपनी के लिए निकट अवधि में कुछ चुनौतियां दिखाई दे रही हैं।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के ब्रांड्स में गुड नाइट, एयर, सिंथॉल, ईजी, हिट, गोदरेज एक्सपर्ट, पार्क एवेन्यू, गोदरेज नंबर वन जैसे नाम शामिल हैं। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.05 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

GCPL की डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद बरकरार

GCPL को वित्त वर्ष 2027 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) डबल-डिजिट में बढ़ने की उम्मीद है। वॉल्यूम में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य बरकरार है। वहीं भारत में स्टैंडअलोन वॉल्यूम ग्रोथ के हाई-सिंगल डिजिट में रहने की उम्मीद है। कंपनी नए जमाने की कैटेगरी में प्रवेश करके और होम केयर से परे नए अवसरों को पकड़कर अपने पोर्टफोलियो को बदलने पर फोकस कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें