Stock Market Gain: सेंसेक्स में दिखी 354 अंकों तक की तेजी, निफ्टी फिर गया 24000 के पार; 3 दिन बाद 6 कारणों से हरियाली

Stock Market Gain: 3 सितंबर की तेजी में कुछ हाथ वैल्यू बाइंग का भी है। बैंकिंग शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीद ने भी इक्विटी मार्केट को बल दिया

अपडेटेड Sep 03, 2026 पर 12:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी सेंटिमेंट सुधरा है।

लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद गुरुवार, 3 सितंबर को भारतीय शेयर बाजारों में हरियाली है। सेंसेक्स दिन में पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछला और 76,924.48 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी भी हरे निशान में खुला और फिर करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया। 2 सितंबर को सेंसेक्स 373.93 अंक या 0.49 प्रतिशत टूटा था और 76,570.35 पर बंद हुआ था। निफ्टी 141.35 अंक या 0.59 प्रतिशत फिसलकर 23,914.45 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की ऊंची कीमत के कारण बाजार फिसला था। आइए जानते हैं Stock Market में गुरुवार को आई तेजी के अहम कारण डिटेल में...

बैंक शेयरों में खरीदारी


बैंकिंग शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक 2 प्रतिशत उछले हैं। एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1.4 प्रतिशत की तेजी है। ICICI बैंक, HDFC बैंक, केनरा बैंक और यस बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी है। SBI भी लगभग 1 प्रतिशत उछला है। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स और PSU बैंक इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

भारत ने देश की विदेशी मुद्रा लिक्विडिटी को मजबूत करने के मकसद से एक खास सेंट्रल बैंक प्रोग्राम के तहत विदेशी मुद्रा जमा के जरिए रिकॉर्ड 127.23 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि 31 अगस्त तक फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (बैंक) या FCNR(B) जमा के तौर पर 127.226 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया।

वैल्यू बाइंग

गुरुवार की तेजी से पहले भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट रही थी। इसके चलते 3 सितंबर की तेजी में कुछ हाथ वैल्यू बाइंग का भी है। निवेशकों ने कम भाव पर शेयर खरीद की।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी सेंटिमेंट सुधरा है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल की कम कीमतें भारत के लिए अच्छी हैं क्योंकि देश अपनी तेल की कुल जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है।

रुपया दो महीने के उच्चतम स्तर पर

भारतीय मुद्रा रुपया दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 3 सितंबर को शुरुआती कारोबार में रुपया 47 पैसे की तेजी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.26 पर पहुंच गया। इसे FCNR(B) जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि आने से सपोर्ट मिला। रुपया बुधवार को 22 पैसे की तेजी के साथ 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Kwick Forensic Solutions IPO Listing: निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा, शेयर 66% के बंपर प्रीमियम पर लिस्ट

FII की खरीद

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीद ने भी इक्विटी मार्केट को बल दिया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, FIIs ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी नेट बायर बने रहे और उन्होंने 2 सितंबर को 2,812.98 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

इंडिया VIX में गिरावट

बाजार की अस्थिरता मापने वाले इंडिया VIX में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट है। यह 11.12 पर आ गया है। इस इंडेक्स में गिरावट का मतलब है कि निकट भविष्य में अनिश्चितता कम है और बाजार की स्थिति अपेक्षाकृत शांत है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।