Get App

गोदरेज कंज्यूमर 2825 करोड़ रुपये में रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस का करेगी अधिग्रहण

रेमंड कंज्यूमर केयर, रेमंड लिमिटेड की एक सहयोगी कंपनी है। ये एक ब्रांडेड टेक्सटाइल और रियल एस्टेट कंपनी है। रेमंड लिमिटेड के पास कंज्यूमर केयर बिजनेस का 47 फीसदी से अधिक हिस्सा है, जिसमें पार्क एवेन्यू और कामसूत्र ब्रांड शामिल हैं।अपनी वित्त वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने बताया था कि केमिस्ट चैनल, मार्डन ट्रेड और ई-कॉमर्स के जरिए 650000 से ज्यदा खुदरा दुकानों में कंपनी के प्रोडक्ट मिलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 4:40 PM
गोदरेज कंज्यूमर 2825 करोड़ रुपये में रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस का करेगी अधिग्रहण
गोदरेज कंज्यूमर पहले से ही पर्सनल केयर उत्पाद के कारोबार मैं और इसके पास कई इस तरह के उत्पाद है। लेकिन इस अधिग्रहण से कंपनी सेक्सुअल वेलनेस कारोबार में भी अपनी पैठ बना लेगी।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) ने 27 अप्रैल को इस खबर की पुष्टि कर दी है कि वह 2825 करोड़ रुपये के नकद सौदे में रेमंड के कंज्यूमर केयर कारोबार का अधिग्रहण करेगी। मनीकंट्रोल ने आज पहले ही बताया था कि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1000 करोड़ रुपये से 1200 करोड़ रुपये के ऑल-कैश डील में रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा कर सकती है।

रेमंड कंज्यूमर केयर लिमिटेड (RCCL) भारत में डिओडोरेंट्स (deodorants) और सेक्सुअल वेलनेस कटगरी की लीडिंग कंपनी है। कंपनी ने इस बारे में अपने एक बयान में कहा है कि उसका एफएमसीजी कारोबार, गोदरेज कंज्यूमर को पार्क एवेन्यू (एफएमसीजी कटेगरी), केएस, कामसूत्र और प्रीमियम ट्रेडमार्क के साथ बेचा जा रहा है।

अधिग्रहण पर मैनेजमेंट की कमेंट्री

इस अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए गोदरेज कंज्यूमर के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुधीर सीतापति ने कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को अपने बिजनेस पोर्टफोलियो और ग्रोथ स्ट्रेटजी को मजबूती देने में सहायता मिलेगी। कंपनी उस सेगमेंट में भी अपनी पैठ बना सकेगी जहां पहले उसकी हिस्सेदारी नहीं थी या कम थी। ये अधिग्रहण कंपनी के लिए लंबी अवधि में फायदेमंद रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें