Get App

Godrej Industries Share : गोदरेज इंडस्ट्रीज ने लगाई सरपट दौड़, टेमासेक के 2500 करोड़ रुपये के निवेश ने भरा जोश

Godrej Industries Share : टेमासेक द्वारा गोदरेज कैपिटल में 28,000 करोड़ रुपये तक के वैल्यूएशन पर 2,500 करोड़ रुपये के निवेश के एलान के बाद, गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी आई है और यह मिडकैप शेयरों का टॉप गेनर रहा। कंपनी की फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट का लक्ष्य 2031 तक अपने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने का है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 2:33 PM
Godrej Industries Share : गोदरेज इंडस्ट्रीज ने लगाई सरपट दौड़, टेमासेक के 2500 करोड़ रुपये के निवेश ने भरा जोश
गोदरेज कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO मनीष शाह ने कहा कि इस निवेश से कंपनी की ग्रोथ को तेज करने और उसकी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी

Godrej Industries Share : गुरुवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी आई है। यह शेयर आज का टॉप मिडकैप गेनर रहा है। कंपनी ने बताया है कि सिंगापुर की निवेश फर्म टेमासेक, गोदरेज कैपिटल (जो गोदरेज इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई है) में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश 28,000 करोड़ रुपये तक के वैल्यूएशन पर किया जाएगा।

दोपहर के कारोबार में गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर 1,046 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। इसके चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 35,000 करोड़ रुपये के पार हो गया। 2026 में अब तक इस शेयर में 1.5 प्रतिशत की तेजी आई है। इसने बेंचमार्क निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी अवधि में निफ्टी में 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आज गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में गोदरेज इंडस्ट्रीज ने बताया है कि टेमासेक होल्डिंग्स,अपनी सहयोगी कंपनी जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए गोदरेज कैपिटल में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस सौदे के बाद,फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत बनी रहेगी।

इस निवेश से गोदरेज कैपिटल का वैल्यूएशन 28,000 करोड़ रुपये तक हो गया है। इससे कंपनी के विस्तार के अगले चरण को मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनी ने 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) का लक्ष्य रखा है। अभी यह सौदा जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों के अधीन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें