Top Stock Picks : भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्सों ने दिन के दौरान हुई अधिकांश बढ़त गंवा दी है और अब ये सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान में दिख रहे हैं। निफ्टी 35.85 अंक यानी 0.14% की गिरावट के साथ 25,222 के आसपास कारोबार कर रहा है। ऐसे मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो (Kotak Neo) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि Bajaj Finance में 12,000 करोड़ रुपए का जो क्यूआईपी आया है वह सही एनबीएफसी कंपनियों के लिए बहुत बड़ा पॉजिटिव सिगनल है। कल या परसों हमें आईआईएफएल में भी इतना ही बड़ा निवेश आता दिखा है। आगे हमें एनबीएफसी कंपनियां अच्छा करती दिख सकती है। इसका अलावा इंडेक्स हैवीवेट्स की वजह से भी बाजार का सेंटीमेंट सुधारा है।
इसके अलावा कई सारे थीम्स में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। उसमें रियल एस्टेट स्टॉक में अच्छी तेजी बनी है। डीएलएफ और प्रेस्टीज जैसे की सारे रियल एस्टेट स्टॉक अपने इमीडिएट हाईएस्ट लेवल्स को क्रॉस कर रहे हैं। यह पर अभी और मोमेंटम देखने को मिल सकता है। इस पर्टिकुलर स्पेस में प्रेस्टीज का स्टॉक काफी अच्छा दिख रहा है। यह शेयर अभी 1680 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। शॉर्ट टर्म में भी इसमें 1720-1730 रुपए के टारगेट मिल सकते हैं। इस शेयर में 1650 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।
इसके अलावा मेटल शेयरों में भी तेजी के संकेत हैं। स्टील अथॉरिटी (SAIL) का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। इस शेयर में 170-165 रुपए के करीब काफी अच्छा कंसोलीडेशन देखने को मिला है। अगर इसके लॉन्ग टर्म चार्ट को देखें तो इसने 2007 से 208-210 रुपए के करीब एक अहम लेवल बना के रखा था। अगर बीएचएल के चार्ट के साथ इसकी तुलना करें तो दोनों में काफी सामनता दिख रही है। बीएचईएल में हमें एक बड़े ब्रेकआउट के बाद ऑलमोस्ट 30% की रैली देखने को मिली था। लगता है कि सेल में भी आने वाले 5 से 6 महीनों में इतनी बड़ी रैली देखने मिलेगी। इस रैली का स्टार्टिंग पॉइंट करंट लेवल से है। ऐसे में 180 रुपए के आसपास स्टील अथॉरिटी को भी खरीदना चाहिए। शॉर्ट टर्म व्यू के लिए स्टॉप लॉस 174 रुपए के आसपास और टारगेट 190 195 रुपए के रखें। लेकिन लॉन्ग टर्म नजरिए से देखें तो पहले यह शेयर 210 के लेवल को क्रॉस करेगा उसके बाद ये स्टॉक 300-350 रुपए के लेवल्स भी दिखा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।