Top 4 Intraday Stocks: टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया। बाजार में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स-निफ्टी 4-4 परसेंट टूट गये। निफ्टी 500 का सिर्फ 1 शेयर हरे निशान पर नजर आया। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी भारी तबाही देखने को मिला। डर का इंडेक्स INDIA VIX 55 परसेंट उछला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डॉ रेड्डीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए भारती एयरटेल पर दांव लगाया। जबकि अमर देव सिंह ने कैस्ट्रॉल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Properties
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Godrej Properties के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 87.10 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Dr Reddy's में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dr Reddy's में 1072 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1035 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Aarti Industries
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Aarti Industries पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Aarti Industries में 351 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 333 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 364 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - JK Paper
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से JK Paper का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि JK Paper के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 301 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 450 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)