Top Intraday Calls: सेंसेक्स, निफ्टी में 4% की गिरावट, मार्केट खराब खुलने के बाद भी एक्सपर्ट्स ने इन 5 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

Marico के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Marico का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 680 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 668 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 660 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Voltas पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1265 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 1300- 1320 रुपये के लेवल तक जा सकता है

Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते का पहला दिन सोमवार बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबिता हुआ। आज बाजार बहुत बड़ी गिरावट के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 2544.57 अंक या 3.38 प्रतिशत नीचे 72820.12 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 823.15 अंक या 3.35 प्रतिशत गिर कर 22081.35 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 43 शेयर बढ़े। जबकि 1925 शेयर गिरे। निफ्टी पर भारती एयरटेल का स्टॉक हरे निशान में नजर आया। जबकि पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचयूएल और नेस्ल के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Marico

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें मैरिको का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 668 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 680 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 660 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Godrej Consumer Products

आशीष बहेती ने आज के लिए कंज्यूमर कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1168 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1180 से 1200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1140 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Stocks On Broker's Radar: इंडसइंड बैंक, डेल्हीवेरी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के स्टॉक्स आज ब्रोकरेज के रडार पर

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance

चंदन तापड़िया ने आज के लिए फाइनेंस कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि बजाज फाइनेंस का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 8517 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 8888 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 8370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का आज का इंट्राडे स्टॉक - Voltas

सच्चितानंद उत्तेकर ने आज के लिए कंज्यूमर गुड्स कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि वोल्टाज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1265 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1300- 1320 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1240 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य आज का इंट्राडे स्टॉक - Paytm

रचना वैद्य ने आज के लिए पेमेंट बैंक कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि पेटीएम का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 796 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 780-770 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 820 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।