Get App

बाजार में बिकवाली का भूचाल, गिरते बाजार में आज के दिन कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में एक्सपर्ट्स ने दिये बाय एंड सेल कॉल

Godrej Properties के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली पुट 87.10 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 11:50 AM
बाजार में बिकवाली का भूचाल, गिरते बाजार में आज के दिन कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में एक्सपर्ट्स ने दिये बाय एंड सेल कॉल
JK Paper पर मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 301 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया। बाजार में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स-निफ्टी 4-4 परसेंट टूट गये। निफ्टी 500 का सिर्फ 1 शेयर हरे निशान पर नजर आया। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी भारी तबाही देखने को मिला। डर का इंडेक्स INDIA VIX 55 परसेंट उछला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डॉ रेड्डीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए भारती एयरटेल पर दांव लगाया। जबकि अमर देव सिंह ने कैस्ट्रॉल इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Properties

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Godrej Properties के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 87.10 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 44 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Dr Reddy's Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Dr Reddy's में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dr Reddy's में 1072 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1035 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें