Godrej Properties share: रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध ऋण चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में दो फीसदी बढ़कर 7572 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी भविष्य के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण पर फोकस कर रही है। कंपनी की तरफ से जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के नतीजों में यह जानकारी दी गई। अप्रैल-जून तिमाही के अंत में इसका शुद्ध ऋण 7432 करोड़ रुपये था। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 4.49 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2684.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 74,651 करोड़ रुपये है।
