Godrej Properties QIP: मुंबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसके तहत अपनी इक्विटी का 5.5 फीसदी या लगभग 1.54 करोड़ शेयर बेचेगी, जिसका अनुमानित प्राइस 2595 रुपये प्रति शेयर होगा। यह जानकारी सूत्र ने सीएनबीसी-टीवी18 को दी है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 2.35 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2833.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 78,776 करोड़ रुपये है।
