Stocks to BUY: इस शेयर में पैसा लगाने पर मिल सकता है 47% का रिटर्न, ICICI सिक्योरिटीज ने दी 'खरीदने' की सलाह

गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर बुधवार 11 जनवरी को 3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की तरफ से स्टॉक की कवरेज शुरू करने के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए 560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 47 फीसदी अधिक है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 11:12 PM
Story continues below Advertisement
Gokaldas Exports के शेयर बुधवार को 3.02% की तेजी के साथ 380.95 रुपये पर बंद हुए

Gokaldas Exports Shares: गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर बुधवार 11 जनवरी को 3 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की तरफ से स्टॉक की कवरेज शुरू करने के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी से इसके रेवेन्यू स्रोत में विविधता आएगी और मौजूदा एसेट्स अपग्रेड होंगे, जिससे कंपनी को अपना मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। कारोबार खत्म होने के समय Gokaldas Exports के शेयर 3.02 फीसदी की तेजी के साथ 380.95 रुपये पर बंद हुए। ICICI Securities ने अगले 12 महीने की अवधि के साथ स्टॉक के लिए 560 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 47 फीसदी अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि गोकलदास अपनी ग्रोथ के अगले चरण में है और वित्त वर्ष 2022 से 2025 के लिए 370 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान को लागू कर रही है। इसमें नए ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स और मौजूदा मशीनरी को अपग्रेड करना आदि शामिल है। इस खर्च से कंपनी को बड़े निर्यात ऑर्डर हासिल करने और अपनी डिजाइनिंग क्षमताओं को अपग्रेड करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की FIM-92 जैसी मिसाइलें खरीदेगा भारत, चीन सीमा पर होगी तैनाती, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी


ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट हर्ष मित्तल ने अपने नोट में कहा, "कैपेक्स से कंपनी को अपने रेवेन्यू स्रोतों में विविधता लाने में मदद मिलेगी। साथ ही वित्त वर्ष 2023 से 2025 के दौरान इसके रेवेन्यू में 800-900 करोड़ रुपये का इजाफा हो सकता है। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-25 के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन 1% तक बढ़ेगा और उसका मुनाफे में 18 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।"

कैपिटल एक्सपेंडिचर खर्च का बड़ा हिस्सा (160 करोड़ रुपये) नई क्षमताएं और प्रोजेक्ट लगाने के लिए आवंटित किया गया है। कंपनी की निटवियर सेगमेंट (Knitwear segment) में प्रवेश करने की योजना है और इसके लिए ये तमिलनाडु में एक प्लांट बनाने पर 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।