Get App

Motilal Oswal Buy Rating: इस साल 54% टूटा टेक्सटाइल स्टॉक, अब 48% तेजी की उम्मीद; मोतीलाल ओसवाल ने ₹1000 का टारगेट दिया

Motilal Oswal Buy Rating: एक टेक्सटाइल कंपनी का शेयर इस साल 54% टूट चुका है, लेकिन मोतीलाल ओसवाल को अब इसमें 48% तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने ₹1,000 का टारगेट दिया है। कंपनी की ग्रोथ, मार्जिन और नई फैक्ट्रियां अहम रहेंगी। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:38 PM
Motilal Oswal Buy Rating: इस साल 54% टूटा टेक्सटाइल स्टॉक, अब 48% तेजी की उम्मीद; मोतीलाल ओसवाल ने ₹1000 का टारगेट दिया
Gokaldas Exports को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी छमाही में मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है।

Motilal Oswal Buy Rating: टेक्सटाइल एक्सपोर्टर Gokaldas Exports के शेयर में इस साल अब तक करीब 54% की गिरावट आ चुकी है। रुपये में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल को इस शेयर में अच्छी तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने अगले 12 महीने के लिए ₹1,000 का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 48% की तेजी का संकेत देता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का अलग-अलग बाजारों में कारोबार और कई देशों में मैन्युफैक्चरिंग का नेटवर्क इसे दूसरी कंपनियों के मुकाबले बढ़त देता है।

दूसरी तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

Gokaldas Exports का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹1,110 करोड़ रहा। भारत में कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़ा। यह ग्रोथ भारतीय अपैरल एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की 1.2% ग्रोथ से काफी ज्यादा रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें