डॉलर और बॉन्ड यील्ड नीचे आने से सोने-चांदी और मेटल शेयरों को फायदा, इन पर रहे नजर

अनुज सिंघल ने कहा कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सिरदर्द बना हुआ है। बॉन्ड यील्ड्स ऊपरी स्तरों से ठंडी पड़ी हैं,ये अच्छी बात है। डॉलर इंडेक्स भी तेजी से 99 के नीचे आया है। आज मेटल शेयरों और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर नजर रखें

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेबी ने कहा है कि CAS में बदलाव का प्रस्ताव लाया जा सकता है। कैश मार्केट में CAS के नतीजों की समीक्षा जारी है। सेटलमेंट प्राइस तय करने के तरीके बदल सकते हैं

मार्केट की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार इस समय मंदड़ियों की पकड़ में है। बड़ा पैसा सिर्फ रैलियां फेल होने पर बेचकर बन रहा है। कल भी हमारी राय यही थी कि 24,050 के रिजेक्शन पर बेचें और कल खुलते ही 24,025 से निफ्टी ने गिरना शुरू किया। बस एक अच्छी बात है कि बैंक निफ्टी मजबूती दिखा रहा है। बैंक निफ्टी में भी 57,500-58,000 की रुकावट है। लेकिन कम से कम बैंक निफ्टी नए निचले स्तर नहीं बना रहा। निफ्टी के साथ एक दिक्कत है, निफ्टी IT में वापस कमजोरी आना। कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सिरदर्द बना हुआ है। बॉन्ड यील्ड्स ऊपरी स्तरों से ठंडी पड़ी हैं,ये अच्छी बात है। डॉलर इंडेक्स भी तेजी से 99 के नीचे आया है। आज मेटल शेयरों और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर नजर रखें।

बाजार: कहां हो नजर

अनुज सिंघल ने आगे कहा आज की सबसे बड़ी थीम है डॉलर और बॉन्ड यील्ड का नीचे आना। इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा सोना,चांदी और मेटल्स को। गोल्ड फाइनेंस शेयरों में आज अच्छी तेजी होनी चाहिए। पिछले 2-3 दिनों से हमने मुथूट फाइनेंस, मणप्पुरम पर पॉजिटिव नजरिया लिया। इसके अलावा बेस मेटल्स से जुड़े शेयर भी फोकस में रहेंगे। कल सही समय पर हमने BSE पर अपना निगेटिव नजरिया खत्म किया। आज BSE, एंजेल वन, Groww जैसे शेयर अच्छे चल सकते हैं। मगर बहुत बड़ा गैपअप हो तो फिर ना खरीदें। आज का सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा IT। 2-3 दिनों से IT शेयरों में कमजोरी है। आज डॉलर नीचे है लेकिन सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है। बैंक निफ्टी में कल का हाई पार करना जरूरी है। बैंक निफ्टी अभी भी 57,000-58,000 की रेंज में है। निफ्टी के लिए अब 23,800 Make Or Break Level बन चुका है।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,100 पर है। इसके लिए अहम सपोर्ट 23,750-23,850 पर है। अगर 23,750 टूटा तो 23,500 तक गिरावट हो सकती है। 24,000-24,050 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें,SL 24,150 पर रहे। अगर निफ्टी 24,050 के ऊपर समय बिताना शुरू करे तो खरीदारी करें।

या फिर अगर निफ्टी 23,800-23,850 के जोन में सपोर्ट ले तो खरीदारी करें। SL 23,750 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी एक शेड बेहतर है। आज बैंक निफ्टी के पास चलने के ट्रिगर्स हैं। बस दिक्कत ये है कि HDFC बैंक अभी भी मजबूती नहीं दिखा रहा है। बैंक निफ्टी में पहला रजिस्टेंस 57,600-57,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस: 57,800-58,000 पर है। इसमें खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,300-57,500 है। SL 57,200 पर होना चाहिए। अगर बैंक निफ्टी 57,700-57,900 से रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें। SL 58,000 पर रहे।

CAS पर SEBI का नया बयान

सेबी ने कहा है कि CAS में बदलाव का प्रस्ताव लाया जा सकता है। कैश मार्केट में CAS के नतीजों की समीक्षा जारी है। सेटलमेंट प्राइस तय करने के तरीके बदल सकते हैं। F&O सेटलमेंट प्राइस के तरीके में बदलाव संभव है। इस पर एक हफ्ते के भीतर कंसल्टेशन पेपर ला सकते हैं।

 

नियर टर्म में बाजार में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, आज इन दो शेयरों पर रहे नजर, चमका सकते हैं किस्मत

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।