मार्केट की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार इस समय मंदड़ियों की पकड़ में है। बड़ा पैसा सिर्फ रैलियां फेल होने पर बेचकर बन रहा है। कल भी हमारी राय यही थी कि 24,050 के रिजेक्शन पर बेचें और कल खुलते ही 24,025 से निफ्टी ने गिरना शुरू किया। बस एक अच्छी बात है कि बैंक निफ्टी मजबूती दिखा रहा है। बैंक निफ्टी में भी 57,500-58,000 की रुकावट है। लेकिन कम से कम बैंक निफ्टी नए निचले स्तर नहीं बना रहा। निफ्टी के साथ एक दिक्कत है, निफ्टी IT में वापस कमजोरी आना। कच्चा तेल अभी भी हमारे लिए सिरदर्द बना हुआ है। बॉन्ड यील्ड्स ऊपरी स्तरों से ठंडी पड़ी हैं,ये अच्छी बात है। डॉलर इंडेक्स भी तेजी से 99 के नीचे आया है। आज मेटल शेयरों और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर नजर रखें।
