Gold and Silver ETFs : सेबी की तरफ से गोल्ड और सिल्वर ETFs पर प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर लगाने के प्रस्ताव रखा गया है। सेबी की तरफ से T+2 के बजाए T+1 के आधार पर गोल्ड और सिल्वर ETFs की बेस प्राइस तय करने का भी प्रस्ताव है। इन मुद्दों पर बात करते हुए मिराए एसेट MF के सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि हाल के दिनों में सोने-चांदी जैसी ग्लोबल कमोडिटीज में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी देखने को मिली है। कई बार इन कीमती धातुओं की हाजिर कीमत और ईटीएफ प्राइस में थोड़ा अंतर भी देखने को मिला है। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ETFs की बेस प्राइस तय करने के लिए T+2 से T+1 की तरफ मूव करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। इससे सही प्राइस डिस्कवरी में मदद मिलेगी। T+2 से T+1 की तरफ मूव करने का सेबी का प्रस्ताव काफी अच्छा है।
गोल्ड और सिल्वर ETFs पर प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर लगाने के सेबी के प्रस्ताव पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव का कहना है कि इस मुद्दे पर सेबी को अभी और गहराई से विचार करने की जरूरत है।
सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि T+2 के बजाए T+1 के आधार पर बेस प्राइस तय होनी चाहिए। ETFs में डायनामिक प्राइस बैंड का लागू की जानी चाहिए। अभी +/-20% का फिक्स्ड प्राइस बैंड लागू है। सेबी के नए प्रस्ताव के मुताबिक इक्विटी और डेट के लिए शुरुआती प्राइस बैंड +/- 10% होनी चाहिए। भारी उतार-चढ़ाव होने पर प्राइस बैंड +/-20% हो सकता है। सोने,चांदी के ETFs पर शुरुआती प्राइस बैंड +/- 6% होना चाहिए। इसे भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर +/- 20% तक किया जा सकेगा। सेबी के प्रस्ताव के तहत प्राइस बैंड को तुरंत नहीं बढ़ाया जाएगा। शुरुआती बैंड हिट होने पर 15 मिनट का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' होगा। कूलिंग ऑफ के बाद बैंड को 3% या 5% के चरणों में बढ़ाया जा सकेगा।
FY26 में गोल्ड ETF में निवेश
वित्त वर्ष 2026 में गोल्ड ETF में निवेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त 2025 में इसमें 2190 करोड़ रुपए का, सितंबर 2025 में 8363 करोड़ रुपए का, अक्टूबर 2025 में 7743 करोड़ रुपए का और नवंबर 2025 में 3742 करोड़ रुपए का, दिसंबर 2025 में 11647 करोड़ रुपए का और जनवरी, 2026 में 24040 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
FY26 में सिल्वर ETF में निवेश
वित्त वर्ष 2026 में सिल्वर ETF में निवेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त 2025 में इसमें 1760 करोड़ रुपए का, सितंबर 2025 में 5342 करोड़ रुपए का, अक्टूबर 2025 में 3412 करोड़ रुपए का और नवंबर 2025 में 2154 करोड़ रुपए का, दिसंबर 2025 में 3962 करोड़ रुपए का और जनवरी, 2026 में 9463 करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।