Signature Global share price : 6.5% भागा सिग्नेचर ग्लोबल का शेयर, गुरुग्राम के कमर्शियल प्रोजेक्ट में RMZ ग्रुप करेगा बड़ा निवेश

Signature Global share price : RMZ ग्रुप बंगलुरु बेस्ड इन्वेस्टिंग कंपनी है। इस करार के तहत GCLऔर Millennia इन्वेस्टर्स के बीच SPA होगा। गुरुग्राम कमर्शिसिटी, सिग्नेचर ग्रोबल की सब्सिडियरी है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Signature Global share price : यह शेयर 1 हफ्ते में 21.06 फीसदी और 1 महीने में 20.21 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 0.71 फीसदी की कमजोरी आई है

Signature Global share price : सिग्नेचर ग्लोबल की सब्सिडियरी में RMZ ग्रुप ने करीब 1300 करोड़ निवेश का एलान किया है। RMZ ग्रुप, गुरुग्राम के कमर्शियल प्रोजेक्ट में निवेश करेगा। डील के तहत ज्वाइंट वेंचर में दोनों कंपनियों की 50-50 हिस्सेदारी होगी। गुरुग्राम प्रोजेक्ट में 50 फीसदी हिस्सा खरीदने की खबर से सिग्नेचर ग्लोबल खबरों में है। RMZ ग्रुप बंगलुरु बेस्ड इन्वेस्टिंग कंपनी है। इस करार के तहत GCL (गुरुग्राम कमर्शिसिटी) और Millennia इन्वेस्टर्स के बीच SPA होगा। गुरुग्राम कमर्शिसिटी, सिग्नेचर ग्रोबल की सब्सिडियरी है। RMZ ग्रुप, गुरुग्राम के कमर्शियल प्रोजेक्ट में 1,283 करोड़ का निवेश करेगा।

इस खबर के चलते आज सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 12.15 बजे के आसपास ये शेयर 66 रुपए यानी 6.34 फीसदी की तेजी के साथ 1104 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,111 रुपए और दिन का लो 1,073.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,309.50 रुपए और 52 वीक लो 775.20 रुपए का है। स्टॉ का ट्रेडिंग वॉल्यूम 968,769 शेयर के आसपास है। कंपनी का मार्केट कैप 15,499 करोड़ रुपए है।

सिग्नेचर ग्लोबल पर मोतीलाल ओसवाल की राय


मोतीलाल ओसवाल सिग्नेचर ग्लोबल पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने 04 फरवरी, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में 1023 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर बाय रेटिंग की सिफारिश की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि

सिग्नेचर ग्लोबल की INR20.2b की प्रीसेल्स वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 27% कम रही है, वहीं, तिमाही आधार पर यह फ्लैट रही (42% के अनुमान से कम। इसने 9MFY26 में INR67b की प्रीसेल्स हासिल की (सालाना आधार पर 23% की गिरावट)। मैनेजमेंट ने INR127b गाइडेंस से चूकने का मुख्य कारण मार्केट में नरमी का माहौल बताया है। हालांकि,कंपनी अब रिकवरी करने और अपने FY25 प्रीसेल्स टारगेट को पूरा करने की कोशिशों को प्राथमिकता दे रही है। SIGNATUR ने 9MFY26 में क्लोवरडेल और सर्वम नाम के दो प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं।

IT Stocks : IT शेयरों की हाल की गिरावट में MTF निवेशकों ने की खरीदारी, आइए जानते हैं क्या हैं इसके मायने

शेयर प्राइस हिस्ट्री

यह शेयर 1 हफ्ते में 21.06 फीसदी और 1 महीने में 20.21 फीसदी भागा है। वहीं, 3 महीने में इसमें 0.71 फीसदी की कमजोरी आई है। जबकि, इस साल अब तक ये शेयर 2.03 फीसदी हल्का हुआ है। 1 साल में इसने 5.51 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।