IT Stocks : IT शेयरों की हाल की गिरावट में MTF निवेशकों ने की खरीदारी, आइए जानते हैं क्या हैं इसके मायने

IT Stocks : MTF निवेशकों ने IT में गिरावट में खरीदारी की है। सोने-चांदी में गिरावट के बाद यहां से भी पैसा निकला है और इक्विटीज में आया है। IT में कहां पोजीशन जुड़ी है, इस पर नजर डालें तो TCS में MTF निवेशकों ने 136 करोड़ रुपए की खरीदारी की है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Margin Trading Facility : MTF आपको शेयरों के कुल मूल्य का केवल एक अंश देकर उन्हें खरीदने की सुविधा देता है,जबकि आपका ब्रोकर शेष राशि का भुगतान करता है

IT Stocks : IT शेयरों की हाल की गिरावट में MTF निवेशकों ने खरीदारी की है। MTF का वीकली डेटा इस बात की तस्दीक कर रहा है। MTF निवेशक वो निवेशक होते हैं जो मार्जिन लेकर शेयर खरीदते हैं। MTF (Margin Trading Facility ) की पूरी पिक्चर पर नजर डालें तो इस समय टोटल MTF बुक 1,16,223.18 करोड़ रुपए की है। हाल की गिरावट में 4,284.71 करोड़ रुपए के पोजीशन जुड़े हैं। वहीं, 3,506.80 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। ऐसे में नेट MTF एडिशन 777.91 करोड़ रुपए का रहा है।

गिरावट में IT में खरीदारी

MTF निवेशकों ने IT में गिरावट में खरीदारी की है। सोने-चांदी में गिरावट के बाद यहां से भी पैसा निकला है और इक्विटीज में आया है। IT में कहां पोजीशन जुड़ी है, इस पर नजर डालें तो TCS में MTF निवेशकों ने 136 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, इंफोसिस में इनकी तरफ से 121 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई है। हाल की गिरावट में MTF निवेशकों ने विप्रो में 50 करोड़ की और ITBees में 37 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।


MTF में कहां घटी पोजीशन

इस बीच MTF निवेशकों ने बजाज फाइनेंस में 86 करोड़ रुपए की पोजीशन घटाई है। वहीं, MCX में इन्होंने 35 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। जबकि, BEL में इन्होंने 33 करोड़ रुपए की पोजीशन घटाई है। हिंद कॉपर में भी MTF निवेशकों ने 17 करोड़ रुपए की पोजीशन घटाी है।

क्या है MTF ट्रेडिंग

MTF (Margin Trading Facility ) आपको शेयरों के कुल मूल्य का केवल एक अंश देकर उन्हें खरीदने की सुविधा देता है,जबकि आपका ब्रोकर शेष राशि का भुगतान करता है। सरल शब्दों में,यह आपको पूरी नकदी उपलब्ध होने का इंतज़ार किए बिना बाज़ार के अवसरों का लाभ उठाने में मदद करता है। कई बार ऐसा होता है जब आप किसी स्टॉक के खरीदने के लिए हफ़्तों से नज़र रखे होते हैं और आखिरकार वह स्टॉक आपके सोचे भाव पर आ जाता है? लेकिन उस समय आपको एहसास होता है कि आपके पास पैसे कम हैं? यहीं पर मार्जिन ट्रेडिंग सुविधा (MTF) काम आती है। हालांकि,यह याद रखना ज़रूरी है कि MTF संभावित लाभ और संभावित नुकसान,दोनों को बढ़ाता है।

 

 

 

Press Note 3 under review : भारत जल्द ही ऑटोमैटिक रूट के जरिए चीन से होने वाले छोटे निवेश में ला सकता है तेजी: रिपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।