Get App

Gold and Silver ETFs : ETFs पर सेबी ने रखे खास प्रस्ताव, जानिए इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Gold and Silver ETFs : गोल्ड और सिल्वर ETFs पर प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर लगाने के सेबी के प्रस्ताव पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव का कहना है कि इस मुद्दे पर सेबी को अभी और गहराई से विचार करने की जरूरत है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 1:39 PM
Gold and Silver ETFs : ETFs पर सेबी ने रखे खास प्रस्ताव, जानिए इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय
SEBI On Gold and Silver ETFs : सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि T+2 के बजाए T+1 के आधार पर बेस प्राइस तय होनी चाहिए। ETFs में डायनामिक प्राइस बैंड का लागू की जानी चाहिए

Gold and Silver ETFs : सेबी की तरफ से गोल्ड और सिल्वर ETFs पर प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर लगाने के प्रस्ताव रखा गया है। सेबी की तरफ से T+2 के बजाए T+1 के आधार पर गोल्ड और सिल्वर ETFs की बेस प्राइस तय करने का भी प्रस्ताव है। इन मुद्दों पर बात करते हुए मिराए एसेट MF के सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि हाल के दिनों में सोने-चांदी जैसी ग्लोबल कमोडिटीज में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी देखने को मिली है। कई बार इन कीमती धातुओं की हाजिर कीमत और ईटीएफ प्राइस में थोड़ा अंतर भी देखने को मिला है। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ETFs की बेस प्राइस तय करने के लिए T+2 से T+1 की तरफ मूव करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। इससे सही प्राइस डिस्कवरी में मदद मिलेगी। T+2 से T+1 की तरफ मूव करने का सेबी का प्रस्ताव काफी अच्छा है।

गोल्ड और सिल्वर ETFs पर प्राइस बैंड और सर्किट फिल्टर लगाने के सेबी के प्रस्ताव पर सिद्धार्थ श्रीवास्तव का कहना है कि इस मुद्दे पर सेबी को अभी और गहराई से विचार करने की जरूरत है।

ETFs पर SEBI के प्रस्ताव

सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि T+2 के बजाए T+1 के आधार पर बेस प्राइस तय होनी चाहिए। ETFs में डायनामिक प्राइस बैंड का लागू की जानी चाहिए। अभी +/-20% का फिक्स्ड प्राइस बैंड लागू है। सेबी के नए प्रस्ताव के मुताबिक इक्विटी और डेट के लिए शुरुआती प्राइस बैंड +/- 10% होनी चाहिए। भारी उतार-चढ़ाव होने पर प्राइस बैंड +/-20% हो सकता है। सोने,चांदी के ETFs पर शुरुआती प्राइस बैंड +/- 6% होना चाहिए। इसे भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर +/- 20% तक किया जा सकेगा। सेबी के प्रस्ताव के तहत प्राइस बैंड को तुरंत नहीं बढ़ाया जाएगा। शुरुआती बैंड हिट होने पर 15 मिनट का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' होगा। कूलिंग ऑफ के बाद बैंड को 3% या 5% के चरणों में बढ़ाया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें