Get App

Gold Silver ETFs surge : सोने-चांदी में रिकवरी जारी, सिल्वर ETF 9% तक भागा, अब क्या हो निवेश रणनीति?

Gold Silver ETFs surge : लगातार जारी रिकवरी के बावजूद सोना-चांदी के साथ ही उनके ETFs अभी भी इस साल जनवरी के आखिर में हासिल किए गए अपने लाइफटाइम हाई पर वापस नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि सोने-चांदी में रिकवरी जारी है। सिल्वर ETF आज 9% तक भागा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 1:20 PM
Gold Silver ETFs surge : सोने-चांदी में रिकवरी जारी, सिल्वर ETF 9% तक भागा, अब क्या हो निवेश रणनीति?
Gold Silver ETFs surge : टाटा सिल्वर ETF में करीब 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि, कोटक सिल्वर ETF में करीब 8 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है

Gold and Silver ETFs : 4 फरवरी की ट्रेडिंग में सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कीमती धातुओं की कीमतों में भी तेज़ी आई है। इससे इनके ETFs भी भागे हैं। हालांकि, इससे पहले ETFs और इन कीमती धातुओं कीमतों में तेज गिरावट आई थी। गातार जारी रिकवरी के बावजूद सोना-चांदी के साथ ही उनके ETFs अभी भी इस साल जनवरी के आखिर में हासिल किए गए अपने लाइफटाइम हाई पर वापस नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि सोने-चांदी में रिकवरी जारी है। सिल्वर ETF आज 9% तक भागा है।

सोने और चांदी में तेज़ी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा का भाव सुबह के ट्रेडिंग ऑवर में 4.5 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 1,60,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, जून और अगस्त एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में भी लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसी तरह मार्च एक्सपायरी वाले चांदी का वायदा भाव 6 प्रतिशत बढ़कर 2,84,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिख रहा था। वहीं, मई और जुलाई एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में 6 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की तेज़ी आई थी।

गोल्ड-सिल्वर ETFs पर एक नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें