Get App

Gold Prices: सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी मंथली गिरावट, 13% से अधिक लुढ़का भाव

Gold Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार 31 मार्च को हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद यह कीमती धातु पिछले 17 साल से भी अधिक समय के अपने सबसे खराब मंथली प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने और एनर्जी कीमतों में उछाल ने सोने की चमक फीकी कर दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 10:36 AM
Gold Prices: सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी मंथली गिरावट, 13% से अधिक लुढ़का भाव
Gold Prices: सोने की कीमतें मार्च महीने में अब तक 13% से अधिक गिर चुकी हैं

Gold Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार 31 मार्च को हल्की तेजी देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद यह कीमती धातु पिछले 17 साल से भी अधिक समय के अपने सबसे खराब मंथली प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने और एनर्जी कीमतों में उछाल ने सोने की चमक फीकी कर दी है।

मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में करीब 1.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,578.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.2% बढ़कर 4,611.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

डॉलर में कमजोरी के चलते सोने को कुछ सपोर्ट मिला, क्योंकि डॉलर में कमजोरी से दूसरे करेंसीधारकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की संभावनाओं ने भी बाजार में थोड़ी राहत दी।

ट्रंप के बयान से बाजार को राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें