Get App

Silver Gold Price Today : कल की भारी बिकवाली के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : पिछले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। लेकिन इनकी कीमतें कई सालों के निचले स्तर के करीब ही बनी हुई हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ की संभावनाओं के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 10:26 AM
Silver Gold Price Today : कल की भारी बिकवाली के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate Today : सोने-चांदी में यह मामूली रिकवरी एक मुश्किल हफ्ते के बाद आई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4.5% की गिरावट आई, जबकि चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल रही है। 10 बजे के आसपास सोने का दिसंबर वायदा 193 रुपए यानी 0.14 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 134,700 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 216 रुपए यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 168,079 रुपए पर नजर आ रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में भारी बिकवाली के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। लेकिन इनकी कीमतें कई सालों के निचले स्तर के करीब ही बनी हुई हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ की संभावनाओं के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में बहुत कम बदलाव आया और यह $3,856.52 प्रति औंस के आसपास है। सोमवार को यह अक्टूबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर तक गिर गया था। रॉयटर्स के मुताबिक दिसंबर डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% बढ़कर $3,859 प्रति औंस पर आ गया है।

सोमवार को 3.6% की भारी गिरावट के साथ अक्टूबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी में थोड़ी रिकवरी दिखी और यह 0.3% बढ़कर $47.17 प्रति औंस के आसपास है।

सोने-चांदी में यह मामूली रिकवरी एक मुश्किल हफ्ते के बाद आई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4.5% की गिरावट आई, जबकि चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, डॉलर का मजबूत होना और सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें