Gold Price Falls: सोना 14 महीने में सबसे सस्ता; Muthoot, Manappuram और PC Jewellers जैसे शेयर धड़ाम

Gold Price Falls: सेफ हैवन एसेट कहा जाने वाला गोल्ड टूटकर 14 महीने के निचले स्तर पर आ चुका है। इससे स्टॉक मार्केट में भी घबराहट बढ़ी है और मुथूट और मणप्पुरम फाइनेंस जैसी गोल्ड लोन कंपनियों और पीसी ज्वैलर जैसी ज्लैवरी रिटेलर्स के शेयर धड़ाम हो गए। जानिए इन पर गोल्ड की गिरावट का असर कैसे पड़ता है और गोल्ड की चमक फीकी क्यों पड़ रही है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Falls: इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड तेजी से फिसल रहा और उबरने की कोशिशें फेल हो रही, जिससे घबराहट में गोल्ड से जुड़े स्टॉक्स भी टूट गए।

Gold Price Falls: गोल्ड की कीमत टूटकर 14 महीने के निचले स्तर पर आई तो गोल्ड लोन कंपनियों- मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयर 3.5% तक टूट गए। ज्वैलरी स्टॉक्स को भी शॉक लगा है। इनकी चमक इसलिए फीकी पड़ी है क्योंकि गोल्ड नीचे आया है और गोल्ड इसलिए नीचे आया है क्योंकि इस बात की आशंका बढ़ रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स का क्रेज कम होता है।

आज सबसे तगड़ा शॉक आईआईएफएल फाइनेंस को लगा है जोकि 3.5% टूटकर ₹639.5 पर आ गया तो मुथूट फाइनेंस भी 1.7% गिरकर ₹2,595 पर आ गया। एक कारोबारी दिन भी ये धड़ाम हो गए थे। मणप्पुरम फाइनेंस भी फिलहाल 0.5% फिसलकर ₹281.5 पर आ गयाष ज्वैलरी रिटेलर्स की बात करें तो पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) 1.6% टूटकर ₹14.50 पर आ गया तो कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) ₹650 पर लगभग फ्लैट बना हुआ है।

गोल्ड 14 महीने के निचले स्तर पर


इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड तेजी से फिसल रहा और उबरने की कोशिशें फेल हो रही, जिससे घबराहट में गोल्ड से जुड़े स्टॉक्स भी टूट गए। इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को गोल्ड 3% से अधिक टूटकर सितंबर 2025 के बाद के अपने सबसे निचले लेवल प्रति औंस $3719.55 पर आ गया। आज गुरुवार को यह रिकवर होने की कोशिश कर रहा लेकिन सफल नहीं पा रहा है और बढ़त टिक नहीं पाई।

फरवरी के आखिरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में अब तक लगभग 30% की गिरावट आ चुकी है। घरेलू मार्केट में भी गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 0.7% गिरकर ₹1,28,900 हो तो MCX पर सोने का वायदा भाव यानी गोल्ड फ्यूचर्स 0.78% फिसलकर ₹1,29,440 पर आ गया।

गोल्ड को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से झटका लगा है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक की हालिया बैठक के मिनट्स से सामने आया है कि लगभग सभी ऑफिशियल्स इस बात पर सहमत हैं कि महंगाई को वापस 2% के लक्ष्य तक लाने के लिए आने वाले महीनों में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करना जरूरी होगा।

गोल्ड लोन कंपनियों और ज्वेलरी रिटेलर्स पर बड़ा असर

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कोलैटरल यानी गिरवी रखे गए गहनों की वैल्यू कम हो जाती है। इससे लोन-टू-वैल्यू रेश्यो पर दबाव पड़ सकता है, जिससे उतनी ही मात्रा में सोने के बदले नया लोन देने की क्षमता कम हो सकती है। हालांकि इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि भाव कितने समय तक कम रहता है और लोन देने वाली कंपनियों के पोर्टफोलियो की क्वालिटी कैसी है।

ज्वेलरी रिटेलर्स के लिए गोल्ड के भाव में गिरावट का असर मिला-जुला होता है। कीमतें कम होने से ज्वैलरी की बिक्री बढ़ सकती है। हालांकि कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से इन्वेंट्री के वैल्यूएशन और नियर टर्म मार्जिन पर असर पड़ सकता है। हालांकि असर कितना होगा, यह हेजिंग के तरीकों पर निर्भर होगा।

HUDCO Share Price: हुडको का बिग प्लान, अब प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट को भी बांटेगी लोन, झूम उठे शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।