Gold Price Falls: गोल्ड की कीमत टूटकर 14 महीने के निचले स्तर पर आई तो गोल्ड लोन कंपनियों- मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) के शेयर 3.5% तक टूट गए। ज्वैलरी स्टॉक्स को भी शॉक लगा है। इनकी चमक इसलिए फीकी पड़ी है क्योंकि गोल्ड नीचे आया है और गोल्ड इसलिए नीचे आया है क्योंकि इस बात की आशंका बढ़ रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट्स का क्रेज कम होता है।
