Get App

Goldman Sachs India Plan: होटल ताज की उस मीटिंग के बाद इंडिया को लेकर गोल्डमैन सैक्स की सोच बदल गई

Goldman Sachs India Plan: गोल्डमैन सैक्स का इंडिया पर यह दांव रंग दिखा रहा है। भारत में पिछले साल कंपनियों के इक्विटी इश्यू के मैनेजमेंट में गोल्डमैन सैक्स चौथे पायदान पर रहा। विलय और अधिग्रहण (M&A) की डील में बतौर एडवाइजर यह पांचवें पायदान पर रहा। यह जानकारी ब्लूमबर्ग के डेटा पर आधारित है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:24 PM
Goldman Sachs India Plan: होटल ताज की उस मीटिंग के बाद इंडिया को लेकर गोल्डमैन सैक्स की सोच बदल गई
गोल्डमैन सैक्स ने इंडिया में अपनी बैंकिंग फ्रैंचाइजी में बीते तीन सालों में करीब 50 करोड़ डॉलर निवेश किया।

Goldman Sachs India Plan: दिल्ली के ताजमहल होटल में गोल्डमैन सैक्स ग्रुप की ग्लोबल बोर्ड मीटिंग चल रही थी। दुनिया के इस दिग्गज फाइनेंशियल ग्रुप के डायरेक्टर्स बोर्ड मीटिंग में मौजूद थे। कंट्री हेड संजय चटर्जी ने मीटिंग में ऐसी बातें कहीं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी डायरेक्टर ने की होगी। उन्होंने नए भारत के बारे में अपनी राय मीटिंग में बताई। इस मीटिंग में सीईओ डेविड सोलोमन भी मौजूद थे।

3 साल में 50 करोड़ डॉलर का निवेश

चटर्जी ने कहा कहा कि अब इंडिया के बारे में सिर्फ फ्यूचर ग्रोथ स्टोरी की धारणा हमें बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया में इनफ्लेशन काबू में आ चुका है। बैंकों के बैड लोन में बड़ी कमी आई है। कंपनियों की बैलेंसशीट बीते कई दशकों में सबसे स्ट्रॉन्ग है। कुछ डायरेक्टर्स ने चटर्जी की राय पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। लेकिन, कुछ ही देर बाद सबको चर्टजी की बातों में दम लगा। इसका नतीजा यह हुआ कि गोल्डमैन ने इंडिया में अपनी बैंकिंग फ्रैंचाइजी में बीते तीन सालों में करीब 50 करोड़ डॉलर निवेश किया।

इक्विटी इश्यू के मैनेजमेंट में चौथे पायदान पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें