Get App

अच्छे मैक्रो डेटा ने बाजार में भरा जोश, 2 हफ्तों की गिरावट पर लगा लगाम, आईटी शेयरों ने बिखेरी चमक

पिछले हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा था। उसके बाद निफ्टी मीडिया और मेटल में भी अच्छी तेजी देखने को मिली जबकि दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 12:57 PM
अच्छे मैक्रो डेटा ने बाजार में भरा जोश, 2 हफ्तों की गिरावट पर लगा लगाम, आईटी शेयरों ने बिखेरी चमक
बीते हफ्ते FIIs ने भारतीय बाजार में 15,809.18 करोड़ रुपये के बिकवाली की थी जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 16,450.10 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

जीडीपी और मैन्यूफेक्चरिंग PMI आंकड़ों ने बाजार में जोश भर दिया और इसका लगातार 2 हफ्तों के गिरावट का दौर थमता नजर आया। 3 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद होने में कामयाब रहा । हालांकि आगे आनेवाली आरबीआई पॉलिसी, ओमीक्रोन कोविड-19 के बढ़ते मामले, फेड की टैपरिंग निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी रहेंगी।

पिछले हफ्ते सेसेंक्स 589.31 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 170.25 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 17,196.7 के स्तर पर बंद हुआ।

3 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। Nxtdigital, HCL Infosystems, Tata Teleservices (Maharashtra), Neogen Chemicals, AurionPro Solutions, Gujarat Fluorochemicals, Mirza International और Ramco System जैसे स्मॉलकैप शेयरों में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि Reliance Capital, Trident, Jaiprakash Associates, Aurum Proptech, Ganesh Housing Corporation और Sasta Sundar Ventures जैसे शेयरों में 10-22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें