Get App

करेक्शन के बाद बाजार में एंट्री का अच्छा मौका, डिफेंस, पावर और मिडकैप IT में बनेगा पैसा

आलोक अग्रवाल ने कहा कि वे डिफेंस सेक्टर को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं। डिफेंस 10 साल से ज्यादा की अवधि के लिए एक स्ट्रक्चरल थीम है। डिफेंस के अलवा सिक्लिकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी तेजी की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 3:34 PM
करेक्शन के बाद बाजार में एंट्री का अच्छा मौका, डिफेंस, पावर और मिडकैप IT में बनेगा पैसा
आलोक अग्रवाल की राय है कि इकोनॉमिक रिवाइवल के लिए GST कलेक्शन में सुधार जरूरी है। इकोनॉमिक रिवाइवल के संकेत GST कलेक्शन से मिलेंगे

बाजार में रिकवरी के इस दौर में निवेशकों को क्या करना चाहिए। किन सेक्टर्स पर फोकस रहना चाहिए। इन सब पर चर्चा करते हुए अलकेमी कैपिटल मैनेजमेंट के QUANT हेड और फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल ने कहा कि हम कह सकते हैं अब बाजार में करेक्शन का एक दौर खत्म हो चुका है। बाजार अपने पीक से 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। किसी स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में इस तरह की 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट एक बेहतर एंट्री प्वाइंट बन जाती है।

डिफेंस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव

आलोक अग्रवाल ने कहा कि वे डिफेंस सेक्टर को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं। डिफेंस 10 साल से ज्यादा की अवधि के लिए एक स्ट्रक्चरल थीम है। बड़े करेक्शन के बाद इस सेक्टर का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा दिख रहा है। दूसरी तिमाही में कैपिटल गुड्स के नतीजे काफी अच्छे थे। इस तिमाही में जहां तमाम सेक्टरों में मंदी थी वहां कैपिटल गुड्स के नतीजे काफी अच्छे रहे। इस सेक्टर ने 20 फीसदी से ज्यादा अर्निंग ग्रोथ दिखाई। डिफेंस कंपनियों को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। सरकार कह रही है वह मोटे तौर पर जीडीपी का 2 फीसदी डिफेंस पर खर्च करती रहेगी। डिफेंस में स्वदेशीकरण और एक्सपोर्ट बढ़ाने पर फोकस है। ये दोनों की चीजें भारत में डिफेंस सेक्टर के लिए बहुत पॉजिटिव हैं।

सिक्लिकल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी तेजी की संभावना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें