Get App

ऑटो सेक्टर से फिलहाल रहें दूर, कंज्यूमर और व्हीकल फाइनेंसिंग शेयरों में है दम : दिनशॉ ईरानी

दिनशॉ ईरानी का कहना है कि कैबिनेट की घोषणा के बाद बाजार ने राहत की सांस ली है। आगामी बजट में लोकलुभावन फैसले हो सकते हैं। लार्जकैप शेयरों में आगे अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। निवेश में वैल्युएशन और ग्रोथ की सेफ्टी जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 6:33 PM
ऑटो सेक्टर से फिलहाल रहें दूर, कंज्यूमर और व्हीकल फाइनेंसिंग शेयरों में है दम :  दिनशॉ ईरानी
दिनशॉ की राय है कि बैंकिंग सेक्टर में FIIs की सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी। अब बैंकिंग सेक्टर में हा FIIs की सबसे खरीदारी भी देखने को मिलेगी

निफ्टी एक्सपायरी के दिन आज 20 जून को बाजार की तूफानी तेजी में सेंसेक्स-निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। बैंक निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है। ऑटो, फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी रही है। आज के कारोबारी सत्र में रियल्टी, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करने और मौजूदा बाजार में क्या करें निवेशक? लंबे समय के लिए कहां लगाएं दांव और बाजार में कमाई की स्ट्रैटेजी बताने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी

दिनशॉ ईरानी की राय

दिनशॉ ईरानी का कहना है कि कैबिनेट की घोषणा के बाद बाजार ने राहत की सांस ली है। आगामी बजट में लोकलुभावन फैसले हो सकते हैं। दिनशॉ का मानना है कि लोकलुभावन बजट के लिए सरकार के पास गुंजाइश भी है। RBI से डिविडेंड मिलने से सरकार को राहत मिली है। सरकार को F&O के साथ कैश ट्रेड के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

बैंकिंग सेक्टर में नजर आ रही ग्रोथ और वैल्युएशन की सेफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें