Construction Equipment Stocks : सरकार कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को दे सकती है बड़ा बूस्ट, ACE और सांघवी मूवर्स के शेयरों में जोश

Construction Equipment Stocks : सरकार कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को बड़ा बूस्ट दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस सेक्टर को इंसेंटिव देने की तैयारी है। इस पर जल्द ही कैबिनेट नोट जारी हो सकता है। इस खबर के चलते एसीई, सांधवी मूवर्स, एस्कॉर्ट कुबोटा और बीईएमएल जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिला है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 1:46 PM
Construction Equipment Stocks : स्कीम के लिए डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन की शर्त होगी। योजना को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। इस पर जल्द ही कैबिनेट नोट जारी हो सकता है

Construction Equipment Stocks : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने और कच्चे तेल के भाव में उछाल से बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में निफ्टी करीब 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 24200 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी करीब 500 अंक फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नरमी के साथ कारोबार हो रहा है। बाजार की संभावित वोलैटिलिटी का अंदाजा लगाने वाला इंडेक्स INDIA VIX भी करीब 6 फीसदी उछलकर 12 के ऊपर आ गया है।

इस बीच खबर आई है कि सरकार कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को बड़ा बूस्ट दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक इस सेक्टर को इंसेंटिव देने की तैयारी है। इस पर जल्द ही कैबिनेट नोट जारी हो सकता है। इस खबर के चलते एसीई (ACE), सांधवी मूवर्स ( SANGHVI MOVERS), एस्कॉर्ट कुबोटा (Escorts Kubota) और बीईएमएल (BEML) जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिला है।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के रोहन सिंह ने बताया कि कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। सरकार की कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को इंसेंटिव देने की तैयारी है। इससे कंस्ट्रक्शन, इंफ्रा इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इसके लिए जल्द ही 17,000 करोड़ रुपए की स्कीम ला सकती है। इस स्कीम के तहत भारी मशीनों के लिए सेल्स लिंक्ड इंसेंटिव संभव है। न्यूनतम 500 करोड़ रुपए के निवेश पर इंसेंटिव संभव है।


स्कीम के लिए Domestic Value Addition (DVA) की शर्त होगी। योजना को वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। इस पर जल्द ही कैबिनेट नोट जारी हो सकता है। इस योजना के तहत बोरिंग मशीन, टावर क्रेन, क्रॉलर जैसी मशीनों के लिए इंसेंटिव का प्रावधान हो सकता है।

इस खबर के बीच ACE (Action Construction Equipment) के शेयरों में कमजोर बाजार में भी हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 3.80 रुपए यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 1002 रुपए पर दिख रहा है। आज की इसका दिन का हाई 1,008.70 रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 1.44 फीसदी और 1 महीने में 15.57 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 22.46 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, 1 साल में इसमें 15.60 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में इसने 102.27 फीसदी रिटर्न दिया है।

सांघवी मूवर्स (Sanghvi Movers) का शेयर भी फिलहाल 5.35 रुपए यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 455 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 459 रुपए और दिन का लो 441.55 रुपए है। स्टॉक में अच्छे वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 122,873 शेयर के आसपास दिख रहा है। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 2.69 फीसदी की और 1 महीने में 20.72 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 65 फीसदी और तीन साल में 73 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यह शेयर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही नजरिए से अच्छा रहा है।

एस्कॉर्ट कुबोटा की बात करें तो इसमें आज कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल यह शेयर 27.60 रुपए यानी 0.93 फीसदी की कमजोरी के साथ 2950 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। BEML का शेयर भी 16 रुपए यानी 0.88 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

 

 

Top Picks : मार्केट ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव, अगले 10-12 दिनों में करना चाहते हैं बंपर कमाई तो इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।