Top Picks : आज बुधवार, 8 जुलाई के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। FMCG, ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी ने बेंचमार्क पर दबाव डाला है। फिलहाल 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 493.80 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,686.92 पर और निफ्टी 147.55 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 24,251.15 पर दिख रहा है। लगभग 1666 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, 1970 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि, 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि उनके हिसाब से मार्केट में जुलाई सीरीज के शुरुआत में एक अपमूव आया था। उसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली। इसको एक नॉर्मल पुलबैक या करेक्शन ही माना जाना चाहिए। मार्केट ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। जुलाई सीरीज का एक लेवल जिसपर फोकस करना चाहिए वो है 24500 का। अगर बाजार इसके नीचे जाता है तब ही आपको कुछ करेक्शन डीपर का डर होना चाहिए। नहीं तो यह गिरावट एक बाइंग अपॉर्चुनिटी है। ऐसे सेटअप में जो स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं वहां पर दांव लगाना चाहिए। इस नजरिए से रियलस्टेट स्पेस अच्छा लग रहा है।
सहज अग्रवाल ने आगे कहा कि ब्रिगेड एंटरप्राइज़ काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। इस स्टॉक ने 490 रुपए के आसपास मल्टीपल बॉटम बनाया है। स्टॉक इस लेवल के नीचे सस्टेन नहीं कर पा रहा है। यहां से यह स्टॉक बार-बार बाउंस दे रहा है। इस स्टॉक को वर्तमान भाव पर खरीदा जा सकता। इसके लिए 490 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। शॉर्ट टर्म में ऊपर की तरफ इसमें 555 रुपए का टारगेट नजर आ सकता है। ध्यान रखें की यह पांच से सात दिन के लिए एक शॉर्ट टर्म ट्रेड है।
दूसरी जो एक अपॉर्चुनिटी नजर आ रही है उसकी अवधि थोड़ी लंबी रहेगी। यह है SBI लाइफ। यहां पर अगर आप देखें तो वीकली चार्ट्स पर इसने काफी अच्छे मोमेंटम के साथ अपने वीकली रेजिस्टेंस लाइन का ब्रेकआउट दिया है। हालांकि, इस स्टॉक में थोड़ा सा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन ओवरऑल यह स्टॉक एक बाइंग ज़ोन में घुस चुका है। इस स्टॉक में भी करंट भाव पर 1770 के स्टॉप लॉस के साथ, ऊपर की तरफ 2000 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इसकी अवधि थोड़ी लंबी रहेगी, यानी इसमें 10 से 15 दिन के नजरिए से खरीदारी करे। ये दोनों स्टॉक करंट मार्केट सेटअप में काफी इंटरेस्टिंग लग रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।