सरकार आने वाले समय में कर सकती है BPCL का निजीकरण, बाजार में जारी रहेगी तेजी : समीर अरोड़ा

समीर अरोड़ा की राय है कि बाजार में तेजी का माहौल कायम रहेगा। चुनाव और आगामी बजट बाजार के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगे। HDFC BANK के बिजनेस को लेकर दिक्कत नहीं है। भविष्य में सरकार BPCL का निजीकरण कर सकती है। अगला बजट टांसफॉर्मेशनल हो सकता है

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 6:43 PM
समीर अरोड़ा का कहना है कि आगे पेंट्स सेक्टर में कंपिटीशन बढ़ सकता है। केमिकल में चीन की ओर से डपिंग की आशंका बरकरार है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार आज फिर नए शिखर पर रहेऔर इस खास मौके पर आज सीएनबीसी-आवाज साथ जुड़े दिग्गज एक्सपर्ट हेलियस कैपिटल ( Helios Capital) के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा, जिनके पास इन्वेस्टिंग का करीब 3 दशकों का अनुभव है। समीर अरोड़ा 1993 से 1998 के बीच अलायंस म्यूचुअल फंड के CIO रह चुके हैं । इन्होंने 2005 में हेलियस की स्थापना की। आइए IIT दिल्ली और IIM कलकत्ता से MBA समीर जी से समझते हैं कि वे बाजार की इस तेजी को किस तरह से देख रहे हैं।

    बाजार में तेजी का माहौल रहेगा कायम

    समीर अरोड़ा की राय है कि बाजार में तेजी का माहौल कायम रहेगा। चुनाव और आगामी बजट बाजार के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगे। बाजार पर निगेटिव नजरिया नहीं रखना चाहिए। HDFC BANK के बिजनेस को लेकर दिक्कत नहीं है। भविष्य में सरकार BPCL का निजीकरण कर सकती है। अगला बजट टांसफॉर्मेशनल हो सकता है। OMCs में सरकारी हस्तक्षेप कम होने संकेत हैं।


    पेंट्स सेक्टर में बढ़ सकता है कंपिटीशन, ट्रेवल और टू टूरिज्म में निवेश के मौके

    समीर अरोड़ा का कहना है कि आगे पेंट्स सेक्टर में कंपिटीशन बढ़ सकता है। केमिकल में चीन की ओर से डपिंग की आशंका बरकरार है। ट्रेवल और टू टूरिज्म में निवेश के मौके दिख रहे हैं। महंगे होटल और लग्जरी प्रोडक्ट की मांग बढ़ी है। भारत में घरेलू टूरिज्म का ट्रेंड अच्छा है। कोविड के बाद दुनिया में घूमने का ट्रेंड बढ़ा है। देश में महौल अच्छा है। MF का AUM 1400 करोड़ रुपए का हो गया है। भारत में FIIs का फ्लो बढ़ रहा है। अगला बजट कई लिहाज से बड़ा हो सकता है। ये सब बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं।

    बाजार में आगे भी जारी रहेगी तेजी

    समीर अरोड़ा का कहना है कि निवेशकों को बाजार पर निगेटिव नजरिया नहीं रखना चाहिए। दुनियाभर के बाजारों में तेजी का दौर चल रहा है। बाजार में आगे भी तेजी जारी रहेगी। नया शिखर बनने के बाद बाजार अक्सर चलता है। 2 या 5 साल के नजरिए से बाजार में सामान्य रिटर्न देगा। चुनाव और बजट बाजार के लिए पॉजिटिव इवेंट हैं।

    Market outlook : निफ्टी-सेंसेक्स नए शिखर पर हुए बंद, जानिए 9 अप्रैल को कैसी रह सकती है इनकी चाल

    सरकार आने वाले समय में कर सकती है BPCL का निजीकरण

    समीर अरोड़ा का मानना है कि OMCs में पहले की तुलना में कम एक्सपोजर है। उनके मुताबिक सरकार आने वाले समय में BPCL का निजीकरण कर सकती है। 2 साल पहले BPCL के निजीकरण की कोशिश हुई थी। तब निगेटिव माहौल के चलते निजीकरण का फैसला टला था। लेकिन अब आने वाले समय में BPCL का निजीकरण हो सकता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।