Market outlook : निफ्टी-सेंसेक्स नए शिखर पर हुए बंद, जानिए 9 अप्रैल को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stock Market : दोनों बेंचमार्क के साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी पहली बार 48,700 अंक को पार करते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में उछाल 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों से प्रेरित रही। ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और रियल्टी 1-2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप पर रहे, जबकि पीएसयू बैंक, आईटी और मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी नीचे बंद हुए

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 9:46 PM
Market, Market Outlook, Sensex, Nifty, Bank Nifty, Stock Market, Stock Market News, मार्केट, मार्केट आउटलुक, सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी, स्टॉक मार्केट, स्टॉक मार्केट न्यूज

Stock Market : बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स 8 अप्रैल को बढ़त के साथ खुले और नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत और लार्जकैप ऑटो शेयरों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे कुछ इंडेक्स हैवीवेट ने बाजार में तेजी को बल दिया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 494.28 अंक या 0.67 फीसदी ऊपर 74,742.50 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 152.60 अंक या 0.68 फीसदी की तेजी लेकर 22,666.30 पर बंद हुआ।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि विप्रो, एलटीआईमाइंडट्री, अदानी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया और अपोलो हॉस्पिटल आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। दोनों बेंचमार्क के साथ ही निफ्टी बैंक इंडेक्स भी पहली बार 48,700 अंक को पार करते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में उछाल 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों से प्रेरित रही।

दूसरे सेक्टरों की बात करें तो ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और रियल्टी 1-2 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप पर रहे, जबकि पीएसयू बैंक, आईटी और मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी नीचे बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं।


9 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार ने इस हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की और अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच 0.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हासिल की। शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता रहा। हालांकि चुनिंदा दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली के चलते कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में तेजी थोड़ी धीमी पड़ गई। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 22,666.30 के स्तर पर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टरों ने आज की तेजी में योगदान दिया। इसमें ऑटो, एनर्जी और रियल्टी टॉप गेनर रहे। कई दिनों के बेहतर प्रदर्शन के बाद मिड और स्मॉल कैप ने आज राहत की सांस ली और लगभग पूरी तरह से सपाट बंद हुए।

निफ्टी ने आखिरकार एक हफ्ते तक चलने वाले कंसोलीडेशन के चरण को खत्म कर लिया है और बैंकिंग सूचकांक ने भी आखिरकार एक नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि मोमेंटम अभी भी गायब है। तमाम अच्छे संकेतों के बावजूद मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के चलते बीच-बीच में करेक्शन देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे गिरावट में अच्छी क्वालिटी वाले शेयरों में खरीदारी करें।

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज पीएसयू स्टॉक में हुई खरीदारी, इस हैवीवेट शेयर में भी कराई बाईंग

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और बाजार में चल रही रेंज मूवमेंट दोनों तरफ तेज उतार-चढ़ाव की संभावना का संकेत दे रही है।

ऐसे में दोनों तरफ 22,600 और 22,300 स्तरों के आसपास रेंज में विस्तार देखने को मिल सकता है। अगर निफ्टी 22,600 के स्तर से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर ये तेजी 22,800 के स्तर की ओर बढ़ सकती है। वहीं, 22,300 के स्तर से नीचे फिसलने से कमजोरी का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।