Get App

सरकार आने वाले समय में कर सकती है BPCL का निजीकरण, बाजार में जारी रहेगी तेजी : समीर अरोड़ा

समीर अरोड़ा की राय है कि बाजार में तेजी का माहौल कायम रहेगा। चुनाव और आगामी बजट बाजार के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगे। HDFC BANK के बिजनेस को लेकर दिक्कत नहीं है। भविष्य में सरकार BPCL का निजीकरण कर सकती है। अगला बजट टांसफॉर्मेशनल हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 08, 2024 पर 6:43 PM
सरकार आने वाले समय में कर सकती है BPCL का निजीकरण, बाजार में जारी रहेगी तेजी : समीर अरोड़ा
समीर अरोड़ा का कहना है कि आगे पेंट्स सेक्टर में कंपिटीशन बढ़ सकता है। केमिकल में चीन की ओर से डपिंग की आशंका बरकरार है

बाजार आज फिर नए शिखर पर रहेऔर इस खास मौके पर आज सीएनबीसी-आवाज साथ जुड़े दिग्गज एक्सपर्ट हेलियस कैपिटल ( Helios Capital) के फाउंडर और फंड मैनेजर समीर अरोड़ा, जिनके पास इन्वेस्टिंग का करीब 3 दशकों का अनुभव है। समीर अरोड़ा 1993 से 1998 के बीच अलायंस म्यूचुअल फंड के CIO रह चुके हैं । इन्होंने 2005 में हेलियस की स्थापना की। आइए IIT दिल्ली और IIM कलकत्ता से MBA समीर जी से समझते हैं कि वे बाजार की इस तेजी को किस तरह से देख रहे हैं।

बाजार में तेजी का माहौल रहेगा कायम

समीर अरोड़ा की राय है कि बाजार में तेजी का माहौल कायम रहेगा। चुनाव और आगामी बजट बाजार के लिए अहम ट्रिगर का काम करेंगे। बाजार पर निगेटिव नजरिया नहीं रखना चाहिए। HDFC BANK के बिजनेस को लेकर दिक्कत नहीं है। भविष्य में सरकार BPCL का निजीकरण कर सकती है। अगला बजट टांसफॉर्मेशनल हो सकता है। OMCs में सरकारी हस्तक्षेप कम होने संकेत हैं।

पेंट्स सेक्टर में बढ़ सकता है कंपिटीशन, ट्रेवल और टू टूरिज्म में निवेश के मौके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें