Get App

IPO News: इस साल सरकार तीन कंपनियों के आईपीओ लाएगी, दूसरा पब्लिक InvIT भी आएगा

IPO News: सरकार इस वित्त वर्ष में तीन सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। महानदी कोलफील्ड्स ने DRHP दाखिल कर दिया है। IIFCL और SECL की लिस्टिंग भी प्रस्तावित है। साथ ही दूसरा पब्लिक InvIT लॉन्च होगा। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 6:48 PM
IPO News: इस साल सरकार तीन कंपनियों के आईपीओ लाएगी, दूसरा पब्लिक InvIT भी आएगा
आईपीओ आने वाली तीन कंपनियों में इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFCL), महानदी कोलफील्ड्स (MCL) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (SECL) शामिल हैं।

IPO News: सरकार इस वित्त वर्ष में अपनी तीन कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट करने की तैयारी कर रही है। इनमें इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFCL), महानदी कोलफील्ड्स (MCL) और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (SECL) शामिल हैं। इसके अलावा, सरकार दूसरा पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) भी लॉन्च करेगी। इसके जरिए सरकारी संपत्तियों से पैसा जुटाया जाएगा। इस रकम का इस्तेमाल नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए किया जा सकेगा।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला ने Moneycontrol को बताया कि तीनों कंपनियां शेयर बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं। Mahanadi Coalfields का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) पहले ही दाखिल हो चुका है। बाकी दो कंपनियों की लिस्टिंग की तैयारियां चल रही हैं।

IIFCL: इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को देती है कर्ज

IIFCL की स्थापना 2006 में हुई थी। यह पूरी तरह सरकार के मालिकाना हक वाली कंपनी है। इसका काम सड़क, बिजली और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए लंबे समय का कर्ज देना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें