Get App

GST स्टेकहोल्डर से सरकार लेगी फीडबैक, 1 अप्रैल 2020 से लागू होगा नया सरल रिटर्न सिस्टम

1 अप्रैल 2020 से सरल GST रिटर्न सिस्टम पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार देशभर में स्टेकहोल्डर फीडबैक दिवस आयोजित कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2019 पर 9:26 AM
GST स्टेकहोल्डर से सरकार लेगी फीडबैक, 1 अप्रैल 2020 से लागू होगा नया सरल रिटर्न सिस्टम

1 अप्रैल 2020 से सरल GST रिटर्न सिस्टम पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार देशभर में स्टेकहोल्डर फीडबैक दिवस आयोजित कर रही है। क्या होगा इस दिवस का खास मकसद जानने के लिए हमारे सीएनबीसी-आवाज़ ने CBIC चेयरमैन प्रणब कुमार दास ने खास बातचीत में कहा कि इससे नया GST रिटर्न सिस्टम को आसान बनाने की कवायद की जा रही है।

इसमें कारोबारियों, टैक्स प्रोफेशनल, इंडस्ट्री का फीडबैक ली जायेगी। टैक्स अधिकारी लोगों के सवालों का जवाब देंगे। उन्होने बताया कि फीडबैक दिवस में टैक्स अधिकारी समस्या का समाधान देंगे। फीडबैक के आधार पर रिटर्न सिस्टम में बदलाव होगा। नया सरल रिटर्न सिस्टम 1 अप्रैल 2020 से अनिवार्य होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें