Get App

17th HT Leadership Summit में बोलीं FM, निजी निवेश बढ़ाने पर है सरकार का फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि इकोनॉमी को रिवाइव करने के लिए सरकार और बड़े बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2019 पर 9:13 AM
17th HT Leadership Summit में बोलीं FM, निजी निवेश बढ़ाने पर है सरकार का फोकस

दिल्ली में 17वां HT लीडर समिट चल रहा है, जिसमें आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन शामिल हुई हैं। इकोनॉमी को रिवाइव करने के लिए सरकार और बड़े बूस्टर डोज देने पर विचार कर रही है। HT लीडरशिप समिट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि सरकार ने अगस्त, सितंबर में बूस्टर का एलान किया जिससे कुछ सेक्टर में रिकवरी हुई लेकिन अभी भी कुछ सेक्टर को मदद जरूरी है। ऐसे में सरकार राहत पैकेज देने पर विचार कर रही है। लेकिन ये कब होगा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।  वित्त मंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार अपना निवेश बढ़ा रही है और साथ ही प्राइवेट निवेश को बढ़ाने पर भी काम जारी है।

निर्मला सीतारामन GST से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए GST बहुत बढ़िया है। उन्होंने कहा बकाया पर राज्यों की मांग वाजिब है। बकाया जरूर मिलेगा। लेकिन क्या कंजम्पशन बढ़ाने के लिए दरें घटाई जाएंगी ? इस सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने दो टूक कहा कि दरें घटाने पर फैसला GST काउंसिल करेगी।

एक अच्छी खबर ये है कि हो सकता है बजट में आपको इनकम टैक्स पर बड़ी राहत मिले। समिट में उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि बजट में इनकम टैक्स राहत पर कोई एलान हो सकता है। 

वित्त मंत्री ने कहा है कि Faceless सिस्टम आने से टैक्सपेयर्स की दिक्कतें दूर हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अब टैक्स पेयर्स को डरने की जरूरत नहीं है।

वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में धीमापन दूर करने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ा कदम उठाया और सभी घर खऱीदारों की दिक्कत दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। रियल्टी सेक्टर में धीमापन दूर करने सवाल उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें