Grasim Q1 Results: प्रॉफिट 51% बढ़कर 2146 करोड़, रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़ा

Grasim Q1 Results: ग्रासिम इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू जून तिमाही में 21.4 फीसदी बढ़कर 48,716 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 27.7 फीसदी बढ़कर 7,772 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के सभी बिजनेसेज का प्रदर्शन अच्छा रहा। खर्च को नियंत्रण में रखने का फायदा भी कंपनी को मिला

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:23 PM
12 अगस्त को ग्रासिम का शेयर 0.67 फीसदी गिरकर 3,300 रुपये पर बंद हुआ।

Grasim Q1 Results: ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने जून तिमाही के नतीजों का एलान किया है। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 51 फीसदी के उछाल के साथ 2,146 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,420.5 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई।

जून तिमाही में 48716 करोड़ रुपये रेवेन्यू

Grasim Industries का रेवेन्यू जून तिमाही में 21.4 फीसदी बढ़कर 48,716 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 27.7 फीसदी बढ़कर 7,772 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के सभी बिजनेसेज का प्रदर्शन अच्छा रहा। खर्च को नियंत्रण में रखने का फायदा भी कंपनी को मिला। इससे EBITDA मार्जिन बढ़कर 16 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15 फीसदी था।


बिल्डिंग मैटेरियल बिजनेस का जबर्दस्त प्रदर्शन

जून तिमाही की ग्रोथ में बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो का बड़ा हाथ रहा। इस सेगमेंट का रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 28,835 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 17 फीसदी बढ़कर 5,002 करोड़ रुपये रहा। सीमेंट, पेंट्स और B2B ई-कॉमर्स इस सेगमेंट में आते हैं। Birla Opus का प्रदर्शन अच्छा बना रहा।

Birla Opus की रेवेन्यू ग्रोथ 64 फीसदी

Birla Opus का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 64 फीसदी बढ़कर 1,661 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 30 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ी। Birla Pivot का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इसका रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 2,548 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सीमेंट की सेल्स वॉल्यूम ग्रोथ 12 फीसदी

कंपनी का कुल सीमेंट सेल्स वॉल्यूम साल दर साल आधार पर 12.2 फीसदी बढ़कर 4.13 करोड़ टन रहा। रेडी-मिक्स कंक्रीट वॉल्यूम 18 फीसदी बढ़कर 46 लाख घन मीटर रहा। ऑपरेटिंग एबिड्टा प्रति टन 1,214 करोड़ रुपये रही। ग्रासिम के केमिकल बिजनेस का प्रदर्शन भू जून तिमाही में अच्छा रहा। इस बिजनेस का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 2,640 करोड़ रुपये हो गया।

फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा

ग्रासिम के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस की अच्छी ग्रोथ जारी है। एनबीएफसी और एचएफसी का कुल लेंडिंग पोर्टफोलियो साल दर साल आधार पर 32 फीसदी ग्रोथ के साथ 2,19,289 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के केमिकल बिजनेस के लिए भी जून तिमाही अच्छी रही। इस बिजनेस का रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 2,640 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: HAL Q1 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी को ₹1580 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू-मार्जिन ने भी किया कमाल

नतीजों के ऐलान के बाद गिरा शेयर 

12 अगस्त को ग्रासिम का शेयर 0.67 फीसदी गिरकर 3,300 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक साल में यह शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। 12 अगस्त को शेयर बाजारों पर दबाव दिखा। निफ्टी 0.15 फीसदी यानी 35 अंक गिरकर 24,435 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 187 अंक गिरकर 77,966 पर क्लोज हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।