गुड़गांव की एक हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग फर्म (एचएफटी) इंडिया में कैश मार्केट के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक बन गई है। इस फर्म का नाम ग्रेविटॉन रिसर्च है, जिसने 2025 में 1.6 लाख करोड़ रुपये के कम से कम 1,900 इंट्राडे ट्रेड्स किए हैं। मनीकंट्रोल के एनालिसिस से यह जानकारी मिली है। औसत ट्रेड करीब 85 करोड़ रुपये का है। 1,900 बल्क डील्स में से 458 डील्स 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के हैं।
