जियोपॉलिटिकल से जुड़े करेक्शन में खरीदारी का शानदार मौका, हर गिरावट में निफ्टी ETF में करे खरीदारी : अनुज सिंघल

US की 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4.66 फीसदी तक चढ़ने के बाद अब 4.59 पर दिख रही है। डॉलर इंडेक्स भी गिरकर 106 के नीचे आ गया है लेकिन अब भी ज्यादा है। इन सभी संकेतों का मतलब है कि FII की भारी बिकवाली अभी जारी रहेगी। भारतीय बाजारों को अब FII बिकवाली का असर नहीं पड़ता

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 11:17 AM
अनुज के मुताबिक निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 47,316 पर है। उसके बाद 47,223 पर अगला बड़ा सपोर्ट है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि जियोपॉलिटिकल से जुड़े करेक्शन खरीदारी का शानदार मौका होते हैं। इसके पिछले उदाहरण गल्फ वॉर और रूस-यूक्रेन जंग हैं। जियोपॉलिटिक्स में भारतीय बाजारों का अकेला रिस्क- क्रूड की कीमतें हैं। क्रूड कीमतों ने घटना भी शुरू कर दिया है। अगर आपसे पिछली रैली छूट गई है तो इस बार मौका ना छोड़ें। DIP और SIP फॉर्मूले का अभी इस्तेमाल करें। एक बार फिर, हर गिरावट में निफ्टी ETF में 20 फीसदी खरीदारी शुरू करें। पहला 20 फीसदी तो आज ही डाल सकते हैं, बाकी निवेश 200 अंक गिरने पर करें। निफ्टी के लिए सबसे खराब हालात में 20,800 का 200 DMA हो सकता है।

    बाजार: यहां से संकेत

    घरेलू और ग्लोबल बाजारों से बड़े संकेत मिल रहे हैं। इंफोसिस और बजाज ऑटो के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आएंगे। फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल ने महंगाई दर में कमी की रफ्तार पर संदेह जताया है। पॉवेल ने कहा है कि कोर महंगाई 2.8 फीसदी पर बनी रहने से दरें घटाने में देरी होगी।

    US की 10 ईयर बॉन्ड यील्ड 4.66 फीसदी तक चढ़ने के बाद अब 4.59 पर दिख रही है। डॉलर इंडेक्स भी गिरकर 106 के नीचे आ गया है लेकिन अब भी ज्यादा है। इन सभी संकेतों का मतलब है कि FII की भारी बिकवाली अभी जारी रहेगी। भारतीय बाजारों को अब FII बिकवाली का असर नहीं पड़ता। पिछले 2 सत्रों में क्रूड 3 फीसदी फिसला है। ब्रेंट 87.40 डॉलर के करीब दिख रहा है। घरेलू नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। एंजेल वन के नतीजे मजबूत रहे हैं।


    निफ्टी पर रणनीति

    निफ्टी पर क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी इंडेक्स 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ था। इसके लिए पहला सपोर्ट 22,080-22,120 (मंगलवार का निचला स्तर और 50 DEMA) पर नदर आ रहा है। वहीं, बड़ा सपोर्ट 21,920-21,970 (ऑप्शन के मुताबिक) पर दिख रहा है। 22,150 के ऊपर स्थिरता आने पर ही खरीदें। लॉन्ग सौदों में 22,050 का सख्त स्टॉप लॉस लगाएं। ऊपर की तरफ पहला रजिस्टेंस 22,214 (मंगलवार का हाई) पर है। वहीं, बड़ा रजिस्टेंस 22,260-22,325 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। निफ्टी 22,260 के ऊपर गया तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। बैंक निफ्टी बनाम निफ्टी IT काफी रोचक थीम हो सकती है।

    निफ्टी बैंक पर रणनीति

    अनुज के मुताबिक निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 47,316 (मंगलवार का निचला स्तर) पर है। उसके बाद 47,223 (50 DEMA)पर अगला बड़ा सपोर्ट है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 47,609 (मंगलवार का हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 47,720 (20 DEMA)पर है। HDFC बैंक की चाल को देखना होगा। एक्सपायरी निचल चुकी है अब ये आउटपरफॉर्म कर सकता है। 47,500 के ऊपर स्थिरता आने पर ही खरीदें। सभी लॉन्ग सौदों में दिन के निचले स्तर का सख्त स्टॉप लॉस रखें।

    Tata Comm Q4: मुनाफा 1.5% गिरकर 322 करोड़ रुपए पर रहा, मार्जिन 4% घटी

    निफ्टी IT पर रणनीति

    निफ्टी IT इंडेक्स मेक और ब्रेक जोन में है। ये 200 DMA के बेहद पास है। मंगलवार का निचला स्तर 33,504 है। वहीं, मौजूदा 200 DMA 33440 पर है। जून 2023 के बाद से निफ्टी IT ने 200 DMA के नीचे ट्रेड नहीं किया है। बाजार बंद होने के बाद इंफोसिस के नतीजे आएंगे। इंफोसिस 200 DMA के नीचे और TCS 200 DMA पर जा रहा है।

    किन स्टॉक्स पर करें फोकस

    अनुज की आज ICICI लोम्बार्ड, एंजेल वन, वोडा आइडिया, आइशर मोटर्स और कमिंस (CUMMINS) पर फोकस बनाए रखने की सलाह है।

    ICICI लोम्बार्ड पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

    चौथी तिमाही में ICICI लोम्बार्ड का प्रीमियम 17 फीसदी बढ़कर 4,368 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इस अवधि में जनरल इश्योरेंस इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ रेट 13 फीसदी (YoY) रही है। Q4 में अंडरराइटिंग घाटा 7.5 फीसदी घटकर 232 करोड़ रुपए (YoY)पर रहा है। वहीं, कंबाइन रेश्यो 104.2 के मुकाबले 102.2 करोड़ रुपए रहा है। हेल्थ बिजनेस में सबसे मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। हेल्थ इंश्योरेंस में नेट अर्न्ड प्रीमियम 36 फसीदी बढ़कर 1543 करोड़ रुपए रहा है।

    एंजेल वन पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

    एंजेल वन के Q4 के नतीजे मजबूत रहे हैं। तिमाही आधार पर रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 1357 करोड़ रुपए रहा है। मुनाफा तिमाही आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 340 करोड़ रुपए रहा है। EBITDA मार्जिन 147bps बढ़कर 39 फीसदी रहा है। फीस और कमीशन खर्च तिमाही आधार पर 22 फसीदी बढ़ा है। कर्मचारी खर्च 12 फीसदी बढ़ा है। अच्छी ग्रोथ से बढ़े खर्च का ज्यादा असर नहीं होगा।

    वोडा आइडिया (न्यूट्रल)

    वोडाफोन आइडिया में एंकर निवेशक सूची में GQG, फिडेलिटी, मॉर्गन स्टैनली जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने भी 500 करोड़ रुपए डाले हैं। क्वांट मिडकैप ने भी 150 करोड़ का निवेश किया है।

    वोडा आइडिया FPO पर राय

    रिटेल को FPO में अप्लाई करना चाहिए। खुले मार्केट से रिटेल शेयर खरीदने से बचें।

    आइशर मोटर्स

    आइशर मोटर्स का प्राइस एक्शन अच्छा है। 7 साल का राइजिंग चैनल पार कर गया है। 4 सत्रों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। स्टॉक के भाव साल के शिखर पर पहुंच गए हैं। पिछले 9 में से 7 सत्र में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

    कमिंस (CUMMINS)

    चार्ट पर ये शेयर बेहद मजबूत दिख रहा है। लगातार 6 महीनों से इसमें तेजी कायम है। स्टॉक 17 साल का राइजिंग चैनल पार कर गया है। 5 दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। स्टॉक के भाव नए शिखर पर पहुंच गए हैं। वायदा में लॉन्ग बने हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।