Greaves Cotton के शेयरों में 4% का उछाल, कंपनी ने EV ओनरशिप के लिए Acko से मिलाया हाथ

EVfin और ACKO के बीच सहयोग का मकसद दुर्घटनाओं और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में EV ओनरशिप और EV ओनर्स पर वित्तीय बोझ को कम करना है। यह पार्टनरशिप से नए इनोवेटिव EV-सेंट्रिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देगा, जिससे भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को अपनाने में तेजी आएगी

अपडेटेड Jul 10, 2024 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के शेयरों में आज 10 जुलाई को करीब 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई।

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के शेयरों में आज 10 जुलाई को करीब 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 172.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 176.95 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के ओनरशिप के लिए Acko के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,019 करोड़ रुपये हो गया है।

Greaves Cotton ने Acko से मिलाया हाथ

स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में ग्रीव्स कॉटन ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी ग्रीव्स फाइनेंस लिमिटेड ने देश में निर्बाध ईवी ओनरशिप को बढ़ावा देने के लिए टेक-फर्स्ट बीमा कंपनी Acko के साथ साझेदारी की है।


ग्रीव्स कॉटन ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके 100 फीसदी EV-फोकस्ड लेंडिंग प्लेटफॉर्म के तहत सहयोग से प्लेटफॉर्म पर ACKO की ऑफरिंग की क्रॉस-सेलिंग संभव हो सकेगी, जिससे कंज्यूमर्स को सबसे बेहतर बीमा पॉलिसियों और फाइनेंसिंग तक सुविधा के साथ पहुंच प्राप्त होगी। ग्राहकों को ईवी के स्वामित्व के लिए स्पेशलाइज्ड फाइनेंसिंग सपोर्ट और सॉल्यूशन तक पहुंच प्राप्त होगी।

EV ओनर्स पर वित्तीय बोझ कम करना है मकसद

EVfin और ACKO के बीच सहयोग का मकसद दुर्घटनाओं और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में EV ओनरशिप और EV ओनर्स पर वित्तीय बोझ को कम करना है। यह पार्टनरशिप से नए इनोवेटिव EV-सेंट्रिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देगा, जिससे भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को अपनाने में तेजी आएगी।

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए ग्रीव्स फाइनेंस लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO पीबी सुनील कुमार ने कहा, "वित्त वर्ष 2024 में, इलेक्ट्रिक 2W सेगमेंट में सालाना आधार पर 30% की वृद्धि देखी गई है, और हमारा मानना ​​है कि एक्सेसिबल फाइनेंसिंग और इंश्योरेंस मॉडल इसे और आगे बढ़ाएंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।