इस Multibagger शेयर में 80% से भी ज्यादा की आ सकती है तेजी, जानें एनालिस्ट्स क्यों दे रहे इसे 'BUY' करने की सलाह

Stocks To BUY: इस मिड-कैप स्टॉक ने पिछले 3 सालों में 1 लाख रुपये को 10 लाख रुपये बना दिया है और एनालिस्ट्स को आगे भी इस शेयर दमदार रैली जारी रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 11:12 PM
Greenpanel Industries के शेयरों ने अपने निवेशकों को 3 सालों में 921% का रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks To BUY: वुडपैनल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज (Greenpanel Industries) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 82 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद जारी एक रिपोर्ट में घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने यह अनुमान जताया है। इसके अलावा बीओबी कैपिटल मार्केट (BOB Capital Markets) ने भी एक रिपोर्ट में ग्रीनपैनल के शेयरों में करीब 62% तक की दमदार तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक में उछाल की संभावना ऐसे समय में जताई है, जब इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 11.71 फीसदी की गिरावट आई है।

    3 साल में 1 लाख को बनाया 10 लाख

    हालांकि पिछले 3 सालों में Greenpanel Industries के शेयरों ने अपने निवेशकों को करीब 921% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार 28 नवंबर को NSE पर 3.76% बढ़कर 370.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। एनएसई पर Greenpanel Industries के शेयरों में पहली बार आज से करीब 3 साल पहले 25 अक्टूबर 2019 को कारोबार शुरू हुआ था। उस समय इसके शेयरों की प्रभावी कीमत महज 36.55 रुपये थी। इस तरह पिछले 3 सालों में इसके शेयरों की कीमत 333.45 रुपये या करीब 921% बढ़ी है

    इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 25 अक्टूबर 2019 को ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उस निवेश को आज तक बनाए रखा होता, तो उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू आज 921 फीसदी बढ़कर 10.21 लाख रुपये हो गई होती।


    स्टॉक पर ICICI सिक्योरिटीज की राय

    ICICI सिक्योरिटीज ने कहा, "लागत बढ़ने से Greenpanel Industries के मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव बढ़ा है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग मार्जिन 1.79% घटकर सितंबर तिमाही में 24.7% रहा। हालांकि इसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू हमारे अनुमानों के मुकाबिक सालाना आधार पर 8.3% बढ़कर 4.6 अरब रुपये रहा। इसके चलते इसके EBITDA और मुनाफे में सालाना आधा पर क्रमश: 1.3% और 4.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।"

    यह भी पढ़ें- Paytm के शेयरों के बदलेंगे दिन? CLSA ने स्टॉक की रेटिंग 'Sell' से बदलकर 'Buy' की, जानें टारगेट प्राइस

    ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा, "एक्सपोर्ट घटने से इसकी MDF बिक्री सितंबर तिमाही में घटी है। हालांकि कंपनी के मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2023 में इसमें सालाना आधार पर 12% की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। कंपनी के आंध्र प्रदेश के प्लांट वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में चालू होने की उम्मीद है और इसकी मदद से कंपनी की वॉल्यूम में वित्त वर्ष 2022 से 2027 के बीच 12-13% की दर से बढ़ोतरी की उम्मीद है।"

    ICICI सिक्योरिटीज ने 668 रुपये का टारगेट दिया

    ब्रोकरेज ने कहा कि हमारा मानना है कि स्टॉक अभी वाजिब वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह पोजिशन लेने का एक अच्छा वक्त हो सकता है। हमने स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 668 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह ग्रीनपैनल के शेयरों के मौजूदा बाजार भाव से करीब 81.62 फीसदी अधिक है।

    BOB Capital ने भी बरकरार रखी 'खरीदें' की रेटिंग

    बीओबी कैपिटल मार्केट (BOB Capital Markets) ने भी कंपनी के सितंबर के नतीजों के बाद जारी अपनी रिपोर्ट ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 'BUY' रेटिंग बरकार रखी और इसे 595 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी थी। ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज के मौजूदा भाव से करीब 61.77 फीसदी अधिक है।

    कंपनी के बारे में

    करीब 4,580 करोड़ के मार्केट कैप वाली ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज, हाई क्वालिटी वाले मीडियम डेनसिटी फाइबरबोर्ड (MDF), प्लाईवुड, सजावटी लिबास, फर्श और दरवाजे बनाने के कारोबार में है। यह एशिया और भारत में MDF की सबसे बड़ी निर्माता है। जून 2022 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 76.1 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 28.6 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का कुल रेवेन्यू जून तिमाही में 471.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 308.7 करोड़ रुपये था।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।