मार्केट में तेज उठा-पटक और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बावजूद मार्केट में आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में लगातार दूसरे महीने डिस्काउंट ब्रोकरेजेज के एक्टिव क्लाइंट्स बढ़े। पिछले महीने फरवरी में एनएसई पर एक्टिव इंवेस्टर्स की संख्या 3.56 लाख बढ़ी जोकि जनवरी में 3 लाख की बढ़ोतरी से अधिक रही। इसमें भी बाजी एक्टिव इंवेस्टर्स के हिसाब से देश के सबसे बड़े ब्रोकर ग्रो (Groww) ने मारी और करीब 75% बढ़ोतरी इसी के जरिए हुई। एनएसई के मुताबिक 12 महीने में कम से कम एक बार ट्रेड लेने वाले एक्टिव इंवेस्टर्स हैं।
