GROWW share price : दिग्गज ब्रोकिंग कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स(Billionbrains Garage Ventures) यानि GROWW के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा है। आय में भी 24 फीसदी की तेजी रही है। इस अवधि में कंपनी के मार्जिन में भी 344 बेसिस प्वाइंट की जोरदार बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के नतीजों और आगे की योजना पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े कंपनी के को-फाउंडर और CFO ईशान बंसल।
चौथी तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए ईशान बंसल ने कहा कि इस अवधि के नतीजे अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं। बाजार की वोलैटिलिटी से कंपनी को फायदा हुआ है। MTF बिजनेस में तेजी से ग्रोथ रही। कमोडिटी डेरिवेटिव में भी अच्छी ग्रोथ रही है।
इक्विटी और डेरिवेटिव में कंपनी का यूजर मार्केट शेयर कितना है और अगले 2-3 सालों में इसमें कितनी बढ़त हो सकती है? इस सवाल के जवाब में ईशान बंसल ने कहा कि कंपनी का यूजर मार्केट शेयर 28% है। अगले 1 साल में मार्केट शेयर में बढ़ोतरी की उम्मीद है। रेवेन्यू प्रति कस्टमर बढ़ने का अनुमान है। हाल ही में वेल्थ बिजनेस भी लॉन्च किया है। MF सेगमेंट के रेवेन्यू में भी ग्रोथ की उम्मीद है।
बैंक गारंटी के लिए 100% कैश कोलेट्रल से जुड़े RBI के नियम फिलहाल जुलाई तक के लिए टल गई है। चूंकि ग्रो MTF ट्रेडिंग पर काफी अग्रैसिव है,ऐसे में जुलाई से मैनेजमेंट नए नियमों के हिसाब से कैसी तैयारी कर रहा है? इसके जवाब में ईशान बंसल ने कहा कि फिलहाल कंपनी पर इसका कोई असर नहीं है। लॉन्ग टर्म में MTF बुक पर ज्यादा असर नहीं होगा। प्रॉप ट्रेडिंग करने वाली कंपनियों पर असर होगा। कंपनी की प्रॉप ट्रेडिंग में कोई हिस्सेदारी नहीं है।
STT की ऊंची दरों से वायदा कारोबार के ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए ईशान बंसल ने कहा कि इससे ऑप्शन वॉल्यूम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हालांकि, फ्यूचर ऑप्शन पर हल्का दबाब रहा है।
आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 19.44 रुपए यानी 9.91 फीसदी की तेजी के साथ 215 रुपए के पार नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 216.25 रुपए और दिन का लो 194 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 167,306,765 शेयर और मार्केट कैप 134,932 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 10.72 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 33.33 फीसदी की तेजी आई है। तीन महीने में ये शेयर 33.45 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 37.62 फीसदी की तेजी आई है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि कंपनी के Q4 के नतीजे मजबूत रहे हैं। तिमाही आधार पर मुनाफा 25% और रेवेन्यू 23% बढ़ा है। EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 59.2% से बढ़कर 62.4% फीसदी रही है। नतीजे अच्छे हैं,हालांकि शेयर काफी चल चुका है। शेयर थोड़ा महंगा है,इसलिए एंजेल वन जैसा रिएक्शन मिलना शायद मुश्किल है। Citi की Groww में खरीदारी की राय है। इसने स्टॉक के लिए 230 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, UBS की इसमें न्यूट्रल कॉल है। इसका टागेट 210 रुपए का है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।