GST reform : PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को बड़ा तोहफा दिया। PM ने GST में बड़े रिफॉर्म का एलान किया। इस खबर पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि GST में अब सिर्फ दो मुख्य दर 5% और 18% होंगे। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे। 12% वाले 99% आइटम 5% में आ जाएंगे। 28% वाले करीब 90% प्रोडक्ट अब 18% स्लैब में आ जाएंगे। ज्यादातर सभी सर्विसेज पर 18% GST लगता रहेगा। तंबाकू, गुटखा और सिगरेट की दरों कोई बदलाव नहीं होगा।