GSPL के स्टॉक में भारी गिरावट, ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड की रेटिंग, इस वजह से लगा झटका

GSPL की लगातार दो सेशन में गिरावट को देखते हुए कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज जैसे कई ब्रोकरेज ने जीएसपीएल के स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 4:29 PM
इस शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज ने भी शेयर को डाउनग्रेड किया है।

GSPL Share: गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) के 23 अप्रैल को लगातार दूसरे सेशन में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेट्री बोर्ड (PNGRB) के जरिए जीएसपीएल के हाई प्रेशर (एचपी) नेटवर्क के लिए टैरिफ में 47 फीसदी की कटौती के बाद स्टॉक में पिछले सेशन में 20 फीसदी की गिरावट आई थी। इस गिरावट के बाद कंपनी के फाइनेंशियल हेल्थ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

इन कंपनियों ने किया डाउनग्रेड

जीएसपीएल की लगातार दो सेशन में गिरावट को देखते हुए कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज जैसे कई ब्रोकरेज ने जीएसपीएल के स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है।


Buy रेटिंग से हटा जीएसपीएल

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 360 रुपये के प्राइज टारगेट के साथ जीएसपीएल को Buy से Reduce करते हुए डाउनग्रेड किया है, जबकि नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी स्टॉक को डाउनग्रेड किया और टारगेट प्राइज को घटाकर 288 रुपये कर दिया है। Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 370 रुपये के प्राइज टारगेट के साथ Reduce रेटिंग दी है और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक को 304 रुपये के प्राइज टारगेट के साथ Buy से Reduce करते हुए डाउनग्रेड किया है।

शुरू में किया अच्छा ट्रेड

दिन की शुरुआत में जीएसपीएल का शेयर लगभग 8 प्रतिशत बढ़ते हुए 327.65 रुपये के साथ दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया लेकिन फिर जल्द ही इसमें गिरावट शुरू हो गई। एनएसई पर शेयर ने 23 अप्रैल को 302.85 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी है।

क्या है पूरा मामला

1 मई से जीएसपीएल की एचपी पाइपलाइन के लिए 18.1 रुपये/एमएमबीटीयू के टैरिफ को पीएनजीआरबी की मंजूरी मिलने से बड़ा झटका लगा है। ये टैरिफ, मौजूदा टैरिफ से 47 फीसदी कम है। इस फैसले से जीएसपीएल का फाइनेंशियल स्टेटस काफी इफ्केट हुआ है। कोटक के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए इनकम के एस्टीमेट में 28 से 37 फीसदी की कमी का एस्टीमेट लगाया है।

टैरिफ कटौती

नुवामा के अनुसार, टैरिफ कटौती के कारण फाइनेंशियल ईयर 25 और फाइनेंशियल ईयर 26 के लिए EBITDA एस्टीमेट में 42 फीसदी और 40 फीसदी की कमी का अंदाजा लगाया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रिवाइज्ड टैरिफ लागू होने पर पिछले एस्टीमेट की तुलना में फाइनेंशियल ईयर25/26 के लिए अर्निंग पर स्टॉक में 44-45 फीसदी की कमी होने की संभावनाओं को हाइलाइट किया है।

आउटलुक कमजोर

Emkay के मुताबिक, एलएनजी के लोअर प्राइज जैसी सिचुएशंस के बावजूद रिवीजन ने जीएसपीएल के लिए आउटलुक को कमजोर कर दिया है। इनसे उलट ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने स्टॉक को 392 रुपये का टारगेट देते हुए Accumulate से Buy में यह कहते हुए अपग्रेड किया है कि टैरिफ ने ओवरहैंग को आखिरकार खत्म कर दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।