Stocks To Buy: इस सरकारी कंपनी के शेयर में 60% कमाई का मौका, जानिए ICICI सिक्योरिटीज ने क्या दिया है टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का स्टॉक ऊपर जाने के लिए मजबूत दिख रहा है और अगले एक साल में अपने निवेशकों को करीब 63 फीसदी का मुनाफा करा सकता है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 5:06 PM
Gujarat State Petronet, भारत की दूसरी सबसे बड़ी नैचुरल गैस इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसमिशन कंपनी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पब्लिक सेक्टर की कंपनी गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (Gujarat State Petronet Ltd) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 23 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का स्टॉक यहां से ऊपर जाने के लिए मजबूत दिख रहा है और अगले एक साल में यह अपने निवेशकों को करीब 63 फीसदी का मुनाफा करा सकता है। Gujarat State Petronet Ltd (GSPL) के शेयर मंगलवार 27 दिसंबर को एनएसई पर करीब साढ़े 3 फीसदी बढ़कर 230.30 रुपये के भाव पर बंद हुए।

    ICICI सिक्योरिटीज ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में Gujarat State Petronet के शेयरों पर खरीदारी (BUY) की सलाह बरकरार रखी और स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 340 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये कर दिया है। इस तरह ब्रोकरेज को गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 62.90 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है। ICICI सिक्योरिटीज ने अगले एक साल की समयावधि के साथ यह टारगेट दिया है।

    ब्रोकरेज ने कहा, "कंपनी को लेकर नियामकीय वातालवरण में सुधार हुआ है। GSPL के टैरिफ और कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़े कुछ लंबे समय से पेंडिंग मुद्दों पर उसे हाल ही में रेगुलेटर से मंजूरी मिली है। कंपनी ने विभिन्न पाइपलाइन के विस्तार और यूटिलाइजेशन को लेकर करीब 20 अरब रुपये की आक्रामक कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना सामने रखी है।"


    ICICI सिक्योरिटीज ने कहा, "गैस टैरिफ को लेकर अगले कुछ महीनों में संशोधित आदेश आने वाला है। हालांकि इस बात की अधिक संभावना है कि टैरिफ में टैरिफ में मामूली गिरावट होगा। ऐसे में हमारे एक रफ अनुमान के मुताबिक, टैरिफ के ऐलान के बाद कंपनी का स्टैंडअलोन बिजनेस में 40 रुपये प्रति शेयर की मजबूती देखने को मिलेगी।" ब्रोकरेज ने कहा, "हमने लंबी अवधि के लिए स्टॉक पर बाय रेटिंग का रुख बरकरार रखा है और टारेगट प्राइस बढ़ाकर 375 रुपये कर दिया है।"

    यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: सिर्फ 3 साल में ₹1 लाख को बनाया ₹11 लाख, इस मल्टीबैगर शेयर में दांव लगाने पर हो सकती है तगड़ी कमाई

    कंपनी के बारे में

    करीब 12,990 करोड़ के मार्केट कैप वाली गुजरात स्टेट पेट्रोनेट एक मिडकैप कंपनी है और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी कंपनी है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी नैचुरल गैस इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसमिशन कंपनी है। गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड और इसकी सहयोगी कंपनियों का मुख्य कारोबार नैचुरल गैस पाइपलाइन का ट्रांसमिशन है।

    इसके अलावा यह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को इंस्टाल करने और उसे चलाने, साथ ही विंड टर्बाइन के इस्तेमाल से बिजली उत्पादन के कारोबार में भी है। कंपनी के पास 2,694 किलोमीटर लंबा देश का दूसरे सबसे बड़ा गैस ट्रांसमिशन पाइपलाइन नेटवर्क है, जो वापी से लेकर जाफराबाद तक कई शहरों को जोड़ता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।