HAL Dividend: सरकारी डिफेंस कंपनी देगी ₹10 का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

HAL Dividend: सरकारी डिफेंस कंपनी HAL ने निवेशकों के लिए 10 रुपये प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। जानिए डिविडेंड का लाभ किसे मिलेगा।

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 3:33 PM
HAL ने डिविडेंड के लिए 14 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

HAL Dividend: सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 200% के बराबर है।

डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा। इसके लिए कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में प्रस्ताव रखा जाएगा।

कब है रिकॉर्ड डेट?


HAL ने 14 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

AGM में मंजूरी मिलने के बाद कंपनी 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर देगी।

मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

मार्च 2026 तिमाही में HAL का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4,184 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से बेहतर है। तिमाही के दौरान रेवेन्यू 13,943 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, EBITDA 5,057 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 36.3% दर्ज किया गया। रेवेन्यू में सालाना आधार पर 1.8% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, शुद्ध मुनाफा 5.7% बढ़ा। कंपनी की प्रोविजनिंग भी 88% घटकर 166 करोड़ रुपये रह गई, जिससे मुनाफे को सहारा मिला।

मजबूत ऑर्डर बुक से उम्मीद

HAL के ऑपरेटिंग मार्जिन पर कुछ दबाव देखने को मिला। इसकी वजह कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी रही। इससे कुल बिक्री में मटेरियल कॉस्ट का हिस्सा बढ़ गया।

लेकिन, HAL को सरकार की 'मेक इन इंडिया' और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन बढ़ाने की नीति का लगातार फायदा मिल रहा है। कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है। इससे आने वाले समय में कारोबार को सहारा मिलने की उम्मीद है।

HAL का शेयर सोमवार को 0.41% की गिरावट के साथ 4,351 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक करीब 10% टूटा है।

Market cues : निफ्टी के 24200 के नीचे बने रहने तक कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, 23800–23750 पर अहम सपोर्ट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।