Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today: सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NMDC और MUTHOOT FINANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 10:10 AM
भारतीय वायुसेना से `26,000 Cr का ऑर्डर मिला। Su-30 MKI विमान के लिए IAF 240 एयरो-इंजन खरीदेगी।
Top 20 Stocks Today- अब देश में ही नए सुखोई जेट इंजन बनेंगे । सरकार ने HAL को 240 एरो इंजन बनाने का ऑर्डर दिया। करीब 26000 करोड़ की डील होगी। Medi Assist में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर Bessemer India करीब 95 लाख शेयर बेच रहा है । 7.7% डिस्काउंट के साथ 570 रुपये पर फ्लोर प्राइस तय किया गया है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NMDC और MUTHOOT FINANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1)HAL (Green)
भारतीय वायुसेना से `26,000 Cr का ऑर्डर मिला। Su-30 MKI विमान के लिए IAF 240 एयरो-इंजन खरीदेगी।
2) NMDC (Red)
आयरन ओर प्रोडक्शन में 10% की गिरावट रही।
3) MATRIMONY.COM (Green)
बोर्ड 5 सितंबर को शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर चर्चा करेगा।
4) MEDI ASSIST HEALTHCARE SERVICES (Red)
Bessemer India हिस्सेदारी बेच सकती है। ब्लॉक डील का साइज `541 करोड़ संभव है।
5)VEDANTA (Green)
कंपनी ने `20/शेयर तीसरे अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।
6) ADANI GREEN (Green)
अदाणी ग्रीन के बोर्ड ने ARE64 के साथ JV को मंजूरी दी। फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जीज के साथ $444 Mn JV किया।
7) MUTHOOT FINANCE (Green)
सब्सिडियरी बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस को IPO लॉन्च करने की मंजूरी मिली। बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस को SEBI से IPO लॉन्च करने की मंजूरी मिली। IPO में 1,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और `300 Cr का OFS शामिल है।
8) LEMON TREE HOTELS (Green)
गुजरात के गिर में 80 कमरों के होटल के लिए करार किया।
9) TCNS CLOTHING (Green)
मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 3.38 लाख शेयर बेचे।
10) SADBHAV ENGINEERING (Red)
HDFC म्यूचुअल फंड ने 20 लाख शेयर 33.13 के भाव पर बेचे है।
नीरज वाजपेयी की टीम
1) INDOSTAR CAPITAL (Green)
कंपनी `300 करोड़ के NCDs आज जारी करेगी। कंपनी 2, 3 और 5 साल की अवधि वाली NCDs लॉन्च करेगी।
2) BRIGADE ENT (Green)
बोर्ड ने `1164.70/शेयर के भाव पर QIP की मंजूरी दी
3) KANORIA CHEMICALS (Green)
कंपनी ने अंकलेश्वर प्लांट में फॉर्मल्डिहाइड उत्पादन की क्षमता बढ़ाई है। प्लांट की क्षमता अतिरिक्त 345 टन/दिन तक बढ़ाई है।
4)MIRC Electronics (Green)
राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी की `50 करोड़ जुटाने की योजना है।
5)Hindustan Composites (Green)
स्विगी के 1.50 लाख शेयर `5.17 Cr में खरीने के लिए करार किया है।
6) WELSPUN CORP (Green)
बोर्ड ने क्षमता विस्तार के लिए $100 मिलियन के निवेश को मंजूरी दी है।
7) RALLIS INDIA (Red)
एचएसबीसी पर रैंलिस इंडिया ने रिड्यूस रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 251 रुपये का लक्ष्य दिया है।
8) KAYNES TECH (Red)
मॉर्गन स्टैनली ने शेयर पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी और स्टॉक के लिए 3845 रुपये का टारगेट दिया है।
9) ZOMATO (Green)
सीएलएसए स्टॉक पर बुलिश है।
10) HUL (Red)
सीएलएसए ने स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और लक्ष्य 2161 रुपये का दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।