HAL Share Price : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 60 नए मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने का एलान किया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी किया है। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि ये सभी 60 एयरक्राफ्ट भारतीय एयरफोर्स को मिलेंगे। इनमें से करीब 20% एयरक्राफ्ट सीधे इंपोर्ट होंगे। 80% एयरक्राफ्ट भारत में ही बनेंगे। भारत में बनने वाले एयरक्राफ्ट में स्वदेगी कंटेंट का लक्ष्य है। इन एयरक्राफ्ट्स को HAL (Hindustan Aeronautics) के साथ मिलकर घरेलू कंपनियां बनाएंगी। टाटा और महिंद्रा & महिंद्रा भी इस रेस में शामिल हैं।
इस खबर के चलते आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में एक्शन देखने को मिला है। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 2 रुपए यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 4992 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 5,048 रुपए और दिन का लो 4,915 रुपए है।
इस खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल मार्केट के दौरान आए HAL के नतीजे शानदार रहे। कंपनी का आगे के लिए आउटलुक भी काफी मजबूत है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज का भी बेहद बुलिश नजरिया है। नोमुरा ने इसमें खरीदारी की सलाह देते हुए 6314 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं, CLSA ने इसको आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 5,481 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जबकि, CITI ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह देते हुए 5,550 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
नोमुरा ने स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए 6,314 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एग्जीक्यूशन की विजिबिलिटी मजबूत हुई है। मैन्युफैक्चरिंग बुक-टू-बिल 25 गुना पर है। FY26 में इंडिजिनाइजेशन,कॉस्ट कंट्रोल और R&D पर जोर रहेगा। FY26-29 में 19% CAGR EPS की उम्मीद है। शेयर FY28 EPS के 26 गुना पर ट्रेड कर रहा।
HAL पर CLSA ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 5,481 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। इंजन और हेलिकॉप्टर डिलीवरी से फायदा हुआ है। ट्रेजरी इनकम से भी मुनाफे को सपोर्ट मिला है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। कैश 21% बढ़कर 49 अरब डॉलर पर रहा है। दूसरी छमाही में Mk1A की डिलीवरी बड़ा ट्रिगर होगा। इंजन प्रोडक्शन डील भी अहम ट्रिगर का काम करेगी। यह स्टॉक डिफेंस में सबसे सस्ता डिफेंस प्योर प्ले है।
HAL पर CITI ने BUY कॉल देते हुए 5,481 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मुनाफा,रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से बेहतर रहा है। तेजस LCA से अभी रेवेन्यू नहीं जुड़ा है फिर भी ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। LCA डिलीवरी शुरू होने पर री-रेटिंग का मौका होगा। मजबूत मार्जिन और तेज एग्जीक्यूशन अहम होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।