Get App

HAL Share Price : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए किया बड़ा ऐलान, ब्रोकरेज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर हुए बुलिश

HAL Share Price : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल मार्केट के दौरान आए HAL के नतीजे शानदार रहे। कंपनी का आगे के लिए आउटलुक भी काफी मजबूत है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज का भी बेहद बुलिश नजरिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 13, 2026 पर 11:10 AM
HAL Share Price : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए किया बड़ा ऐलान, ब्रोकरेज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स पर हुए बुलिश
HAL Share Price : इस खबर के चलते आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में एक्शन देखने को मिला है। आज का इसका दिन का हाई 5,048 रुपए और दिन का लो 4,915 रुपए है

HAL Share Price : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 60 नए मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने का एलान किया है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 1 लाख करोड़ का टेंडर जारी किया है। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि ये सभी 60 एयरक्राफ्ट भारतीय एयरफोर्स को मिलेंगे। इनमें से करीब 20% एयरक्राफ्ट सीधे इंपोर्ट होंगे। 80% एयरक्राफ्ट भारत में ही बनेंगे। भारत में बनने वाले एयरक्राफ्ट में स्वदेगी कंटेंट का लक्ष्य है। इन एयरक्राफ्ट्स को HAL (Hindustan Aeronautics) के साथ मिलकर घरेलू कंपनियां बनाएंगी। टाटा और महिंद्रा & महिंद्रा भी इस रेस में शामिल हैं।

इस खबर के चलते आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में एक्शन देखने को मिला है। फिलहाल 10.50 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 2 रुपए यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 4992 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 5,048 रुपए और दिन का लो 4,915 रुपए है।

इस खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल मार्केट के दौरान आए HAL के नतीजे शानदार रहे। कंपनी का आगे के लिए आउटलुक भी काफी मजबूत है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज का भी बेहद बुलिश नजरिया है। नोमुरा ने इसमें खरीदारी की सलाह देते हुए 6314 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। वहीं, CLSA ने इसको आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 5,481 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जबकि, CITI ने इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह देते हुए 5,550 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

HAL पर नोमुरा की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें